मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू को दी श्रद्धांजलि

उनके योगदान को बताया स्मरणीय

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘अलचिकी’ लिपि के आविष्कारक और प्रख्यात भाषाविद् पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर उन्होंने संथाली समाज के लिए रघुनाथ मुर्मू के अवदान को “हमारा गर्व” बताया और कहा कि उनकी सरकार ने ही सबसे पहले उनके जन्मदिन पर राजकीय अवकाश घोषित किया था। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, "प्रथितयशा भाषातत्त्वविद् एवं 'अलचिकी' लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू के जन्मदिवस पर मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। यह हमारा गर्व है कि हमारे संथाल भाई-बहनों के लिए उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए हमारी सरकार ने ही सबसे पहले उनके जन्मदिन को राजकीय अवकाश घोषित किया था। इस अग्रणी पहल को अब अन्य स्थानों पर भी अपनाया जा रहा है। हमने उनके नाम पर एक कॉलेज की स्थापना भी की है। मैं एक बार फिर उन्हें सादर नमन करती हूं।"


About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सोमवार को उत्तरा गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें...
13 मई के लिए इंडिगो ने जारी की यात्रा चेतावनी
आज केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब की यात्रा पर
कानपुर में गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो डूब कर मौत, परिजनों में कोहराम
जालंधर और होशियारपुर में दिखे ड्रोन, दोनों को पुलिस-सेना ने मार गिराया
एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द