दो पक्षों के विवाद में एक की मौत,एक घायल

दो पक्षों के विवाद में एक की मौत,एक घायल

हरिद्वार। जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी शिकोहपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने पहले थाना भगवानपुर और फिर सिविल अस्पताल में हंगामा किया। मृतक के परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। खेड़ी शिकोहपुर निवासी नदीम के मुताबिक गांव में पूर्व प्रधान के पुत्रों ने बीते रोज उनके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उनके ओर से मामले में तहरीर मंडावर पुलिस चौकी में दी थी। नदीम के अनुसार मामले में कारवाई नहीं हुई और आज सुबह जब उनका भाई शमीम और नफीस पुत्र नसीम बच्चे को स्कूल से छोड़कर वापस लौट रहे थे तो फिर से दबंगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि नफीस के सर में फावड़े से वार किया गया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भेजा गया। वहीं शमीम अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर भगवानपुर थाने पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बीजापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने सुपरवाइजर पर कमीशन व उत्पीड़न का लगाया आराेप बीजापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने सुपरवाइजर पर कमीशन व उत्पीड़न का लगाया आराेप
बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अंकिता प्रजापति के...
खिलाड़ियों को नई उड़ान: 2025-26 खेल कैलेंडर जारी
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित।
छात्राओं पर मधुमक्खियों का हमला, अस्पताल में भर्ती
 सेजेस स्कूल द्वारा समर कैंप का आयोजन
आतंकवाद की नर्सरी की जड़ पर कड़े हमले के साथ इसके पनहगार को भारत जल्द सिखाये सबक- प्रमोद तिवारी
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी