भागवत कथा के दूसरे दिन स्वामी चिदानन्द ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

हरित कथाओं, यूज एंड थ्रो नहीं यूज एंड ग्रो का संकल्प प्रकृति से जो लें, उसे लौटाए : चिदानन्द सरस्वती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

तीर्थों में गंदगी करना पाप है:  भाई श्री

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के दिव्य प्रांगण में स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में भाईश्री के श्रीमुख से हो रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा “ईशावास्यमिदं सर्वम्” के दिव्य सूत्र के साथ प्रकृति व पर्यावरण को समर्पित की। 

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने श्रीमद् कथा के दूसरे दिन संदेश दिया, हमारे जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, यह जीवन तो आत्मिक उन्नति के लिये है।  आज का युग विज्ञान, तकनीक और प्रगति का युग है, परंतु इसी के साथ भीतर अशांति, तनाव, अकेलापन और असंतुलन भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में श्रीमद् भागवत कथा हमें यह स्मरण कराती है कि बाहरी सुखों के पीछे भागते-भागते हम अपने भीतर के आनंद को भूल गए हैं।

 विधानसभा चुनाव लड़ना है तो अध्यक्ष पद छोड़ दें:कुमारी सैलजा ये खबर भी पढ़े :  विधानसभा चुनाव लड़ना है तो अध्यक्ष पद छोड़ दें:कुमारी सैलजा

श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा पर्यावरण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को समर्पित किया। आज जब धरती संकट में है, नदियाँ प्रदूषित हो रही हैं, तब हमें यह समझना होगा कि प्रकृति केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारी माता है। भागवत का प्रत्येक प्रसंग हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की प्रेरणा देता है।

सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा  ये खबर भी पढ़े : सड़े-गले बिस्तर...जंग लगे ताले अस्पताल की दुर्दशा 

स्वामी ने कथा के माध्यम से अपनी जड़ों से जुड़ें रहने का संदेश देते हुये कहा कि आधुनिकता को अपनाना गलत नहीं, परंतु अपनी संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को भूल जाना निश्चित ही एक बड़ी आध्यात्मिक हानि है। श्रीमद् भागवत कथा हमें अपनी पहचान से जोड़ती है। भाईश्री ने कहा कि 55 वर्षों की भागवत यात्रा में मुझे पूज्य संतों का अपार प्रेम मिला। उन्होंने कहा कि प्रहृलाद, धु्रव जैसे सभी साधक भागवत है, भागवत का श्रवण करने वाले श्रेता भी भागवत हो जाते हैं। 

अब तक 26 व्यापारियों के पास तैयार, 103 ने किया है आवेदन ये खबर भी पढ़े : अब तक 26 व्यापारियों के पास तैयार, 103 ने किया है आवेदन

उन्होंने कहा कि अविरलता में ही निर्मलता बनी रहती है। सरोवर में ठहराव होता है, सरिता में बहाव होता है और समुद्र में गंभीरता होती है वैसे ही हमारे जीवन में एक ठहराव, धैर्य और गंभीरता जरूरी है। भाईश्री ने कथा के माध्यम से मानसरोवर और मानससरोवर का बड़ी ही दिव्यता से वर्णन किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने यजमान परिवार और कथा मर्मज्ञ भाईश्री को रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर हरित कथाओं, यूज एंड थ्रो नहीं यूज एंड ग्रो का संदेश दिया। पूज्य स्वामी जी ने कहा कि प्रकृति से जो लें, उसे लौटाएँ; जो उपयोग करें, उसे संवारें। एक पौधा केवल पेड़ नहीं, भविष्य का संकल्प है; एक बचाई गई बूंद, आने वाली पीढ़ियों की जीवनरेखा है। यह केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी जिम्मेदारी और हमारे अस्तित्व की रक्षा है। आइए, उपभोग से ऊपर उठकर संरक्षण की ओर बढ़ें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ साक्षरता निकेतन में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।...
उत्तर प्रदेश 
स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज

अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए ऐसी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, जो बेहतर माइलेज, आधुनिक...
टेक-मित्र 
ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

2017 से द्रमुक के साथ थी एमडीएमके, राजनीतिक पहचान कमजोर होने का लगाया आरोप
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित...
गुजरात 
सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश

स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ साक्षरता निकेतन में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।...
उत्तर प्रदेश 
स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार दोपहर को बस और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच: बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगरसंदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान