स्वीमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत

बीकेटी थाना क्षेत्र का मामला

स्वीमिंग पूल में डूबकर युवक की मौत

लखनऊ। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र स्थित मेरिनो स्वीमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क में मस्ती करने गया था। घटना के बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने उनसे थाने में पूछताछ की। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की पहचान लकड़मंडी थाना सआदतगंज के सनी राठौर (20) के रूप में हुई है। घटना शनिवार शाम की है। वाटर पार्क कठवारा गांव के चंद्रिका देवी मंदिर के पास है। चंद्रिका देवी मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि इसकी कोई सूचना नहीं है। मृतक सनी के भाई ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्होंने मामले की तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली। बताया कि सनी को बुलाने उसका दोस्त आया था। वहीं, उसके दोस्त ने कहा कि सनी ही बुलाने आया था। 

उधर, वाटर पार्क के मालिक मनोज सिंह ने बताया कि युवक को मिर्गी आई थी। सनी के साथ गए दोस्त आदर्श (राजन) श्रीवास्तव की सआदतगंज में परचून की दुकान है। उसने बताया कि सनी उसे वाटर पार्क चलने के लिए बुलाने आया था। वह नशे में था। गार्ड ने स्वीमिंग पूल में ज्यादा अंदर जाने से मना किया था। वह नहीं माना और अंदर तक गया। कुछ देर में वह डूब गया। डूबने पर गार्ड को सूचना दी गई। गार्ड ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उसे बाहर निकलवाया। पहले स्वीमिंग पूल के पास ही उसके पेट से पानी निकालने की कोशिश की गई। इसके बाद रामसागर मिश्र सौ शैया अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 मृतक सनी के भाई राम किशोर राठौर ने बताया कि शनिवार को इलाके में परचून की दुकान चलाने वाला राजन घर आया। उसने सनी से वाटर पार्क चलने को कहा। सनी ने मना किया था। इस पर उसने कहा कि उसके पास स्वीमिंग पूल का पास रखा है। सुबह करीब 11 बजे राजन अपने दो अज्ञात दोस्तों के साथ सनी को लेकर निकल गया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे पुलिस की कॉल आई। उन्होंने बताया शनि का एक्सीडेंट हो गया है। वहां पहुंचने पर अस्पताल ले गए। जहां करीब 8 बजे डॉक्टरों ने बताया कि मौत हो गई है। 

भाई ने बताया कि सभी लड़के स्कूटी से घर से निकले थे। फौजी ढाबे के पास रुके और वहां पर किसी लड़के की कार में बैठकर आगे गए। कार में इन लोगों ने क्या किया इसकी जानकारी नहीं है। दोस्तों का कहना है कि नशे में था पानी में जाने से मना किया लेकिन माना। अगर ऐसा हुआ है तो वाटर पार्क में लगे कैमरे चेक किए जाएं। जिससे पूरी घटना साफ हो जाएगी। पुलिस मामले को दबाने में लगी है। पुलिस के पास तहरीर दी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सोमवार को उत्तरा गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें...
13 मई के लिए इंडिगो ने जारी की यात्रा चेतावनी
आज केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब की यात्रा पर
कानपुर में गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो डूब कर मौत, परिजनों में कोहराम
जालंधर और होशियारपुर में दिखे ड्रोन, दोनों को पुलिस-सेना ने मार गिराया
एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द