उपजा की बैठक रविवार 3 दिसंबर को बेलाताल में
जिलाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी के अनुसार युवा पत्रकारों के लिए एक कार्यशाला का भी होगा आयोजन
महोबा, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) की महोबा इकाई के अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी ने बताया कि संगठन की सामान्य बैठक समय समय पर आयोजित की जाती है इसी क्रम में 3 दिसंबर 2023 रविवार को डाक बंगला (कोठी) जैतपुर- बेलाताल में दोपहर 12 बजे मासिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है ।बैठक में युवा पत्रकार साथियों को वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से निपटने के तरीके वरिष्ठ साथियों द्वारा एक कार्यशाला के माध्यम से समझाए जायेंगे। श्री द्विवेदी ने सभी साथियों से इस बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बनाने का अनुरोध करते हुए बताया कि भोजनावकाश में सभी साथियों को सदस्यता कार्ड का वितरण भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
नितिन नामदेव को पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है और वह उत्तर प्रदेश के महोबा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। समाचार लेखन और रिपोर्टिंग में सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
