आज आलू मंडी सातनपुर फर्रुखाबाद से किसान बचाओ यात्रा लखनऊ के लिए हुई रवाना

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

फर्रुखाबाद  । आज आलू मंडी सातनपुर फर्रुखाबाद से लखनऊ को आलू किसान बचाओ यात्रा रवाना हुई जिसमें,,आलू का निर्यात कराओ, मरता हुआ किसान बचाओ,, जो आलू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा,, आदि नारे लगाते हुए यात्रा का शुभारंभ हुआ,जिसका नेतृत्व किसान नेता अशोक कटियार कर रहे हैं।

यात्रा रवाना होने से पहले पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि किसानों के मसीहा अजय अनमोल ने कहा कि आलू के लाभकारी मूल्य के लिए आपको जुनून पैदा करना होगा तभी लड़ाई जीती जा सकती है, हमने फर्रुखाबाद में आप सभी के जुनून पर ही पहले आंदोलन करके सफलता प्राप्त की थी , आलू के अत्यधिक गिरते मूल्य पर उन्होंने कहा आलू उत्पाद को कैसे कहां खपत हो जिसके लिए आलू विकास बोर्ड बनाया जाए , किसान नेता अशोक कटियार ने कहा कि आलू की दुर्दशा पर सरकार को ध्यान देना चाहिए, फर्रुखाबाद के अलावा देश में कहीं भी आलू पर मंडी टैक्स नहीं है, यहां तो दो ढाई सौ रुपए में आलू बिक रहा लेकिन मंडी टैक्स पांच सौ से, छः सौ रूपए से लिया जाता है।

प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बचा सकते हैं मिट्टी और जल:विशेषज्ञ ये खबर भी पढ़े : प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बचा सकते हैं मिट्टी और जल:विशेषज्ञ

आलू का निर्यात अविलम्ब कराया जाए, आलू आधारित उद्योग लगाए जाएं, आज प्रमुख रूप से अध्यक्ष आलू आढ़ती एसोसिएशन अर्पित राजपूत, पूर्व अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू, परशुराम वर्मा, लालू यादव, भाजपा नेता प्रभात अवस्थी,संजय कटियार, वीरेंद्र आर्य, परसोत्तम वर्मा, रामलड़ैते राजपूत, प्रदीप गुप्ता मोनी , आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, अरविन्द कटियार, भूपेन्द्र पथरिया,राजेन्द्र पाल , सरदार पटेल युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अंशुल कटियार,अजय राजपूत ,श्रीचंद मिश्रा,मुन्ना राजपूत, बालकिशन शाक्य,आलोक कटियार, हरिश्चंद्र राजपूत,संतोष कुमार आदि अनेकों लोग मौजूद रहे , अध्यक्षता परशुराम वर्मा ने व संचालन मीडिया प्रभारी अरविन्द राजपूत ने किया ।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत