घरेलू विवाद: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस को सूचना देकर हुआ फरार

महिला ने पहले पति के मौत के बाद किया था दूसरा विवाह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लक्सा औरंगाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार देर रात हुई घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन और पूछताछ के बाद शव को कबीरचौरा अस्पताल के मोर्चरी भिजवाया।

गुरूवार को पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दशाश्वमेध क्षेत्र के जंगमबाड़ी स्थित एक ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली पूनम नाम की महिला ने पहले पति के मौत के बाद औरंगाबाद लक्सा निवासी मनोज शर्मा से विवाह किया था।

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दोनों औरंगाबाद निवासी राजू नामक व्यक्ति के मकान के पहले तल पर किराए का कमरा लेकर रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार पति—पत्नी में अक्सर विवाद और मारपीट भी हो जाती थी।

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई ये खबर भी पढ़े : ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

बुधवार देर शाम दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ तो मनोज शर्मा ने पत्नी पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। रात भर वह शव के समीप बैठा रहा।

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

इसके बाद सुबह पुलिस को घटना की जानकारी देकर कमरे से भाग निकला। लक्सा थाना प्रभारी के अनुसार फरार मनोज शर्मा की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...