भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण आज
लखनऊ। प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा भगवान परशुराम मूर्ति स्थापना समारोह सेक्टर 6 वृन्दावन योजना स्थित परशुराम चौक पर किया गया। परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना विधायक सरोजनीनगर डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा की गयी है। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा बताया गया कि भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 मार्च को डिजिटल तरीके से किया जायेगा।
प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा परशुराम चौक के सौंदर्यकरण के लिए किये गए प्रयासों की डॉ राजेश्वर सिंह ने सराहना की और परशुराम चौक को और भी सुन्दर व आकर्षक बनाये जाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महापौर सुषमा खर्कवाल ने भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना को ऐतिहासिक कार्य बताया एवं प्रगतिशील ब्राह्मण कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों की इस अलौकिक कार्य के लिए प्रशंसा की, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परशुराम चौक को नगर निगम द्वारा सुन्दर व आकर्षक बनाया जायेगा।
वरिष्ठ कवि डॉ शिवओम अम्बर ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी, पूर्व सदस्य विधान परिषद गुड्डू त्रिपाठी, भाजपा नेता गोविन्द पाण्डेय, छावनी परिषद के सदस्य प्रमोद शर्मा, मुकेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में रामशंकर त्रिपाठी, राजेंद्र वाजपेयी की विशेष उपस्थिति रही।
टिप्पणियां