सगे साढ़ू का हत्यारा गिरफ्तार.....

 सगे साढ़ू का हत्यारा गिरफ्तार.....

मीरजापुर। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अरगजा पाण्डेयपुर पहाड़ी इलाके में बीते दिनों मामूली विवाद में एक युवक ने साढ़ू की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया। दो मई की रात ग्राम अरगजा पाण्डेयपुर पहाड़ी निवासी सुभाष मुसहर और उसके साढ़ू राजू मुसहर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुभाष ने गुस्से में आकर पत्थर उठाकर राजू के सिर पर मार दिया, जिससे वह घायल हाे गया। आराेपित माैके से फरार हाे गया। सूचना पर विन्ध्याचल पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल राजू को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं। राजू की पत्नी सरोजा की तहरीर पर विन्ध्याचल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को थाना विन्ध्याचल पुलिस ने देवरहवा बाबा तिराहा के पास से आरोपी सुभाष मुसहर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुभाष ने अपराध स्वीकार कर किया। पुलिस को उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सोमवार को उत्तरा गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें...
13 मई के लिए इंडिगो ने जारी की यात्रा चेतावनी
आज केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब की यात्रा पर
कानपुर में गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो डूब कर मौत, परिजनों में कोहराम
जालंधर और होशियारपुर में दिखे ड्रोन, दोनों को पुलिस-सेना ने मार गिराया
एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द