संस्था ने गरीब लड़की की भरी गोद
लखनऊ। गरीब लड़की की गोदभराई में आगे आयी निजी संस्था। मंगलवार को इंदिरा नगर तकरोही में श्री कृष्ण सेवा कल्याण संस्थान द्वारा पूर्ण कन्या विवाह के आयोजन में बारीक्षा, गोदभाराई और रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। संस्था की महिला अध्यक्ष कादम्बिनी द्विवेदी ने बताया यह शुभ काम पंड़ित आचार्य बी तिवारी आत्मा द्वारा कराया गया। गुरु माता उमा शशि तिवारी ने वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।
संस्था की अध्यक्ष ने अपने समस्त पदाधिकारीयों कुलदीप तिवारी, अनूप मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजेंद्र अग्रहरि,नवनीत ओझा, नारायण मौर्या, लावान्या द्विवेदी, मधूलिका , अवंतिका तिवारी, रितु सिंह, कुसुम वर्मा। इन सभी ने मिलकर कार्यक्रम को हर्षोर्ल्लास के साथ सफल बनाया।
संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि समाज के विकास के लिए और बुजुर्गों के लिए निरस्त महिलाओं और अनाथ बच्चों के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और उनकी पूरी टीम संस्था के नियर हर समय कार्यरत रहती है चाहे जानवरों को लेकर हो यह इंसानों के लिए संस्था तुरंत सभी कार्यों को करने के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने बताय संस्था के द्वारा जो निर्बल वर्ग की कन्याएं हैं उनके विवाह के लिए व्यवस्था की जा रही जोकि निशुल्क है।
टिप्पणियां