डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए बदमाश ने की चोरी

बेहोश कर नकदी-ज्वेलरी उड़ाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

विकास नगर इलाके का मामला

लखनऊ। विकास नगर सेक्टर-7 स्थित आरएसजी अपार्टमेंट में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। घर में रहने वाली नौकरानी को डिलीवरी ब्वॉय बनकर आए बदमाश ने बेहोश कर चोरी की घटना काे अंजाम दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि नौकरानी ने अपने परिचित के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस सामान बरामद करने में लगी है। घटना सोमवार दोपहर की है। गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

आरएसजी अपार्टमेंट विकास नगर निवासी माहिन खान पत्नी शमून खान ने बताया कि वह 6 अक्टूबर को अपनी बुआ के घर ऐशबाग गई थीं। इस दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी नौकरानी शहजहां ने फोन कर सूचना दी कि कोई व्यक्ति दरवाजे की घंटी बजा रहा था। जब उसने दरवाजा खोला तो वह युवक किसी चीज से उसे बेहोश कर गया। होश में आने पर शाहजहां ने देखा कि घर में रखी ज्वेलरी और कैश गायब हैं। 

धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका ये खबर भी पढ़े : धूमधाम से मना हनुमान 'प्रादुर्भाव' का द्वितीय वार्षिकोत्सव, जयकारों से गूंज उठा वाटिका

इस पर नौकरानी चिल्लाकर बताया कि घर में डिलीवरी ब्वॉय बनकर आया युवक ही चोरी करके भाग गया। मौके पर गार्ड और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी देखने पर पता चला कि घटना करने वाला आया और कुछ ही मिनट में घटना को अंजाम देकर चला गया। जैसे उसे पूरे घर की जानकारी हो। 

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी ये खबर भी पढ़े : मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अगर लूटपाट होती है, तो बदमाश कुछ देर तो रुकते हैं। इस मामले में ऐसा नहीं था। इस पर नौकरानी पर संदेह हुआ तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। घटना नौकरानी शाहजहां ने ही अपने परिचित के साथ मिलकर की है। सामान बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।

दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट ये खबर भी पढ़े : दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात

  जी-7 शिखर सम्मेलन  :आगामी जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्लोवाकिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात

ओटीटीपर आई नई हॉरर 'द ममी' न करें मिस

  नई हॉरर फिल्म : 'ऑब्सेशन' की सफलता के बाद भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक फिल्म जबरदस्त चर्चा ओटीटी...
मनोरंजन 
ओटीटीपर आई नई हॉरर 'द ममी' न करें मिस

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्वत हैं क्या आपको पता है?

हिमाचल प्रदेश : भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्वत हैं? जब भी प्रतियोगी परीक्षाओं में या सोशल मीडिया...
राष्ट्रीय 
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्वत हैं क्या आपको पता है?

दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी

जोधपुर: राजस्थान के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक कथित "लुटेरी दुल्हन" का मामला सामने आया है। चार माह पहले झारखंड...
नारी व बाल जगत 
दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी

जीवन में बड़ी सफलता चाहिए तो याद कर लें चाणक्य की ये 5 बातें

चाणक्य की नीतियां: जीवन में सफलता हासिल करने के लिए केवल मेहनत के साथ सही सोच और समझदारी भी जरूरी...
विचार मित्र 
जीवन में बड़ी सफलता चाहिए तो याद कर लें चाणक्य की ये 5 बातें

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण