बसपा ने बूथ पुनर्गठन अभियान तेज किया, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। पूर्व मुख्य मंत्री मायवती के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र 22 बिजनौर में बूथ पुनर्गठन अभियान को गति देते हुए सेक्टर नंबर 27 खारी के बूथ संख्या 357 से 362 तक संगठनात्मक पुनर्गठन किया।

बैठक की अध्यक्षता हाजी मुतलिम अंसारी ने की, जबकि संचालन मंडल प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य मंडल प्रभारी जाफर मलिक ने बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में मुस्लिम समाज के हित में किए गए कार्यों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने दलित, मुस्लिम, पिछड़ा और गरीब सवर्ण वर्ग को एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया।

लिलौटी नाथ मंदिर में विकास को नई रफ्तार,सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल से बदल रहा स्वरूप ये खबर भी पढ़े : लिलौटी नाथ मंदिर में विकास को नई रफ्तार,सीडीओ अभिषेक कुमार की पहल से बदल रहा स्वरूप

उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक हथकंडों और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिशों से सावधान रहना होगा। साथ ही समाजवादी पार्टी से दूरी बनाकर बसपा को मजबूत करने की बात कही।

प्रेस क्लब चुनाव संपन्न,अध्यक्ष पद पर लवकुश कुमार निर्विरोध निर्वाचित ये खबर भी पढ़े : प्रेस क्लब चुनाव संपन्न,अध्यक्ष पद पर लवकुश कुमार निर्विरोध निर्वाचित

विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी नाजिम अहमद अल्वी ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने, सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल ये खबर भी पढ़े : आधुनिक स्क्रीनिंग से बढ़ी बच्चों में टीबी की पहचान:डॉ.ए.के. सिंघल

मंडल प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि बसपा महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है और 2027 में सत्ता की “मास्टर चाबी” फिर से अपने हाथ में लेने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पांचवीं बार मायवती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष कविराज सिंह, समर सिंह एडवोकेट, संजीव सैनी, अमित चौधरी, तिलक राज बोध, कर्मेंद्र सिंह, नसीमुद्दीन अंसारी, प्रमोद कुमार, अकबर अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली...
मध्य प्रदेश 
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संपत...
मध्य प्रदेश 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण