जनगणना-2027 के प्रथम चरण का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित गांवों में जांची गई प्रगति

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति का शनिवार को मंडल प्रभारी जनगणना अभिषेक कुमार कनौजिया ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम रंजीतपुर के तीन मकान सूचीकरण ब्लॉकों, ग्राम ब्रह्मपुरी के तीन ब्लॉकों तथा ग्राम रावली के दो ब्लॉकों में किए गए कार्यों की गहन जांच की गई। इस दौरान ग्रामीणों सोमपाल, दयाराम और देशराज से मौके पर बातचीत कर जानकारी भी प्राप्त की गई।

बेटियों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक  ये खबर भी पढ़े : बेटियों को शिक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

जांच में पाया गया कि गंगा किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी प्रगणकों द्वारा सभी भवनों और जनगणना मकानों पर क्रमवार जनगणना नंबर अंकित कर सूचीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद बिजनौर के मोहल्ला कस्सावान के दो HLB का भी निरीक्षण किया गया।

मंडल प्रभारी ने निरीक्षण के दौरान शौचालय की उपलब्धता, LPG कनेक्शन और अन्य आवश्यक बिंदुओं से संबंधित डाटा का सत्यापन किया। जांच में सभी क्षेत्रों में कार्य संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी जनगणना जे.पी. यादव, अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, अवर अभियंता गौरव कुमार, जनगणना सहायक मुकेश कुमार तथा रजिस्ट्रार कानूनगो मुकेश सिंह समेत प्रगणक और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी...
बिहार 
बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

पीड़ितों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर सरकार सज्ज पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा...
बिहार 
मानव तस्करी के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: सम्राट चौधरी

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

मीरजापुर। डॉ. भीमराव सामाजिक सेवा समिति (भीम सेना) ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिसकर्मियों की 8 घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

सीएसआईआर-एनबीआरआई के इको-एजुकेशनल हब (प्रकृति ज्ञान धाम) को राष्ट्र को समर्पित किया लखनऊ। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

-घर से किराने का सामान लेने निकले थे माँ -बेटे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस

-पुत्री के साथ दाे दिन पूर्व फेसबुक लाइव आकर विधायक ने दी थी जानकारी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर : भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर दर्ज कराया केस