रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

- प्रतिमा अनावरण के बाद रक्षा मंत्री विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर बाद करीब 2:30 बजे आगरा के एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से सुरक्षा के बीच उनका काफिला सीधे आगरा के थाना क्षेत्र शमशाबाद अंतर्गत ग्राम सिकतरा, सलोनी ऑयल मिल के सामने पहुंचेगा। यहां रक्षा मंत्री जिला पंचायत द्वारा स्थापित कराई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर जनपद के सभी जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर ये खबर भी पढ़े : स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर

प्रतिमा के अनावरण के बाद रक्षा मंत्री सांय करीब 4 बजे ए.पी. इंटर कॉलेज शमशाबाद के मैदान में एक किसान, जवान, महिला स्वाभिमान रैली/जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी जनसभा की सफलता के लिए की जी-जान से जुटे हुए हैं।

प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पूनिया ने शनिवार को बताया कि रक्षा मंत्री के आगमन पर प्रतिमा अनावरण और जनसभा स्थल पर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। हम लोग गर्मजोशी से उनका स्वागत करेंगे। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण रक्षा मंत्री के हाथों किया जाना हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।

 तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौत ये खबर भी पढ़े :  तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौत

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल आगरा में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वर्तमान में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से छोटेलाल वर्मा भाजपा से विधायक हैं। इसी क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह की पुत्रवधु मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। आगरा में दो संसदीय क्षेत्र सम्मलित हैं। आगरा और फतेहपुर सीकरी। आगरा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर सांसद हैं। आगरा जनपद के अंतर्गत आने वाली 09 विधानसभा क्षेत्रों के सभी विधायक भाजपा के ही हैं। पार्टी शमशाबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक दमदार प्लेटफॉर्म तैयार कर अपनी मजबूती का दूरगामी संकेत देना चाहती है। इसलिए रैली की सफलता को सुनिश्चित माना जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली...
मध्य प्रदेश 
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संपत...
मध्य प्रदेश 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

जबलपुर । शहर के रसल चौक स्थित एक कैफे में आयोजित किए जा रहे ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर शनिवार...
मध्य प्रदेश 
शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित खारवली गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अपनी...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान