रात में काट दिया तमोलिनपुरवा बांध, दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा।

शहनूर अली

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

राजा राजेश्वर सिंह के प्रयासों से मजबूत हुआ तमोलिनपुरवा बांध, जिलाधिकारी ने भी मौके का किया था स्थलीय निरीक्षण फिर भी अराजकतत्वों ने बनाया निशाना।

निघासन खीरी। 25 अगस्त तरुणमित्र बाढ़ से दर्जनों गांवों को बचाने के लिए तैयार कराया गया करीब तीन किलोमीटर लंबा तमोलिनपुरवा बांध रविवार देर रात अराजकतत्वों की करतूत का शिकार हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोग नाव से बांध तक पहुंचे और रात के अंधेरे में बांध को काटकर फरार हो गए। बांध कटने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और दर्जनों गांवों पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह के प्रयासों से इस बांध को पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत कराया गया था। कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर बांध का औचक निरीक्षण किया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष बाढ़ के दौरान बांध ने पानी के तेज बहाव को काफी हद तक रोककर गांवों को राहत पहुंचाई थी। ऐसे में बांध काटे जाने की घटना ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

वकीलों के 12 अवैध चैंबर तोड़े जायेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार ये खबर भी पढ़े : वकीलों के 12 अवैध चैंबर तोड़े जायेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार

बताया जाता है कि पिछले वर्ष भी अराजकतत्वों ने इसी बांध को काट दिया था। घटना के बाद राजा साहब ने पहल करते हुए बांध को और अधिक मजबूत करवाया था। 

ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार देर रात नाव से आए लोगों ने बांध को काटकर बाढ़ का रास्ता खोल दिया। घटना के बाद से ग्रामीण प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर बढ़ा तो कटे हुए हिस्से से पानी तेजी से गांवों की ओर पहुंच सकता है और हालात गंभीर हो सकते हैं।

हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद अभी तक बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बांध के कटे हिस्से को तत्काल बंद कराने, मौके पर निगरानी बढ़ाने और बांध काटने वाले अराजकतत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

फिरोजाबाद, जनपद के विकास भवन में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक...
विकास भवन सभागार में 41 प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित

टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

   फिरोजाबाद, जनपद के टूण्डला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन लक्ष्मी फार्म हाउस, पीपल...
टूण्डला के लक्ष्मी फॉर्म हाउस में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

रुद्राभिषेक कर जिलाध्यक्ष ने की जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक...
उत्तर प्रदेश 
रुद्राभिषेक कर जिलाध्यक्ष ने की जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना

पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

— पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ने दस वर्षीय बच्चे को बचाया 
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी