खाली पेट चाय कॉफी पीने से पेट में बढ़ सकती कई समस्याएं 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान:अगर आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आदत आपके पेट को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। आयुर्वेदिक हेल्थ कोच डिंपल जांगड़ा अपने यू ट्यूब वीडियो बताया कि खाली पेट कैफीन लेने से कुछ लोगों में पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे एसिडिटी, रिफ्लक्स, सीने में जलन और पेट में असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में वो बता रही हैं कि खाली पेट किन चीजों का सेवन करना चाहिए और कॉफी का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कॉफी पीते समय अपने पेट की सेहत का ख्याल कैसे रखें।


सुबह खाली पेट क्या पियें?
हेल्दी फैट से करें शुरुआत: गर्म पानी में 1 चम्मच घी डालकर पानी का सेवन करें। घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं को सहारा देता है और गट बैरियर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा ये खबर भी पढ़े : मौसम 17 अगस्त: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

जीरा, धनिया और सौंफ की चाय: सुबह एक गिलास पानी में जीरा, धनिया और सौंफ डालें और फिर पानी को पिएं। ​​यह पानी पाचन एंजाइम को बढ़ाता है, ऐंठन कम करता है साथ ही यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।

नाश्ते के बाद पिएं चाय-कॉफी 
डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि आप कॉफ़ी या चाय का सेवन बेशक कर सकते हैं बस खाली पेट न करें। नाश्ते के लगभग 45 मिनट बाद चाय या कॉफी पिएं, ताकि पेट में खाना हो और एसिड का असर कम हो सके। एक कप कॉफी में एक चम्मच घी, बादाम का मक्खन या नारियल का तेल मिलाने से पेट पर कैफीन का असर कम होता है। यानी आपको कॉफी छोड़नी नहीं है। बस खाली पेट इसे पीना बंद करना है।

गट हेल्थ के लिए डाइट में हेल्दी फैट करें शामिल
डिंपल जांगड़ा कहती हैं कि अपनी गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए कद्दू के बीज, अलसी, एवोकाडो, जैसे हेल्दी फैट्स का चुनाव करें, ये पूरे पेट में कोशिकाओं की झिल्ली को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पेट की अंदरूनी परत को आराम देने के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल किया जाता है।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

खाली पेट चाय कॉफी पीने से पेट में बढ़ सकती कई समस्याएं 

खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान:अगर आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आदत आपके...
लाइफस्टाइल 
 खाली पेट चाय कॉफी पीने से पेट में बढ़ सकती कई समस्याएं 

क्या  आपको मशरूम टिक्का का स्वाद पसंद है ?

मशरूम टिक्का  : अगर आपको पनीर टिक्का रेसिपी का स्वाद पसंद है तो एक बार मशरूम टिक्का मसाला भी ज़रूर...
खाना पकाना 
क्या  आपको मशरूम टिक्का का स्वाद पसंद है ?

घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

स्नेक प्लांट :स्नेक प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ने वाला पौधा है।...
खेती-बाड़ी 
घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बीजिंग : भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर कूटनीतिक स्तर पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

बच्चों में कैंसर : कैंसर तेजी से फैलने वाली बीमारी बन चुकी है। बड़े ही नहीं बच्चे भी इसकी चपेट...
नारी व बाल जगत 
बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत