क्या  आपको मशरूम टिक्का का स्वाद पसंद है ?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मशरूम टिक्का  : अगर आपको पनीर टिक्का रेसिपी का स्वाद पसंद है तो एक बार मशरूम टिक्का मसाला भी ज़रूर ट्राई करें। शेफ संज्योत बता रहे हैं आप रेस्टोरेंट स्टाइल मसालेदार मशरूम टिक्का मसाला घर पर कैसे बनाएं?

मशरूम टिक्का के लिए सामग्री:
 
मखनी ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री: तेल 1-2 बड़े चम्मच, जीरा आधा चम्मच, 1 प्याज , 6 टमाटर, लहसुन 15, अदरक 2 इंच, 1 हरी मिर्च, धनिया डंठल, एक हरी मिर्च, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर,  नमक एक बड़ी चुटकी,  पानी

घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला ये खबर भी पढ़े : घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

मशरूम और सब्जी की तैयारी: मशरूम 400-500 ग्राम, प्याज 1, शिमला मिर्च 1, लहसुन 8-10, अदरक 2 इंच, टमाटर 1, हरी मिर्च 2-3

टिक्का मैरिनेड के लिए सामग्री : सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच, हल्दी पाउडर, गरम मसाला आधा चम्मच , काला नमक आधा छोटा चम्मच, नमक आधा छोटा चम्मच, भुनी हुई कसूरी मेथी पाउडर आधा छोटा चम्मच, अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, गाढ़ा दही 4 बड़े चम्मच

टिक्का मसाला ग्रेवी: मक्खन 2 बड़े चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 2 छोटे चम्मच, नमक स्वादानुसार, फ्रेश क्रीम 2–3 बड़े चम्मच, मक्खन 2 बड़े चम्मच, हरा धनिया एक मुट्ठी

मशरूम टिक्का बनाने का तरीका
एक सॉस पैन को तेज आंच पर गर्म करें और उसमें तेल डालें। तेल गर्म होने पर जीरा डालकर चटकने दें। अब कटे हुए प्याज डालकर 2-3 मिनट तेज आंच पर पकाएं। इसके बाद टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिये के डंठल, काजू, हरी इलायची, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 3-4 मिनट पकाएं। फिर पानी डालकर मध्यम आंच पर करीब 15 मिनट तक पकाएं। गैस बंद करके मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे ब्लेंड करके एकदम स्मूद ग्रेवी तैयार कर लें।

एक कड़ाही को तेज आंच पर गर्म करें और उसमें मक्खन डालें। प्याज और शिमला मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। अब टमाटर, नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। थोड़ा गर्म पानी डालकर तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग न होने लगे। अब तैयार मखनी ग्रेवी को कड़ाही में छानकर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। धीमी आंच पर ग्रेवी को पकने दें और स्वाद के अनुसार नमक एडजस्ट करें।

मशरूम को साफ करके अलग रखें। एक प्याज को चार टुकड़ों में काटकर अलग कर लें। शिमला मिर्च को भी बड़े टुकड़ों में काट लें। अब एक बाउल में सरसों का तेल, पिसे हुए मसाले और अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालें। इसमें गाढ़ा दही मिलाकर स्मूद मैरिनेड तैयार करें। मशरूम डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मैरिनेड हर टुकड़े पर अच्छी तरह लग जाए।

मैरिनेट किए हुए मशरूम को अलग से तेज आंच पर 4-5 मिनट टॉस करें, जब तक उनका रंग अच्छा न हो जाए और नमी सूख न जाए। इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट और टॉस करें। अब तैयार मशरूम टिक्का को मखनी ग्रेवी में डालें। इसमें फ्रेश क्रीम, भुनी हुई कसूरी मेथी, गरम मसाला, कटी हरी मिर्च और ताजा हरा धनिया डालें। सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं और एक-दो मिनट पकाएं। गरमा-गरम स्मोकी मशरूम टिक्का मसाल तैयार है।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

खाली पेट चाय कॉफी पीने से पेट में बढ़ सकती कई समस्याएं 

खाली पेट कॉफी पीने के नुकसान:अगर आप भी बिना कुछ खाए-पिए सुबह चाय-कॉफी पीते हैं तो यह आदत आपके...
लाइफस्टाइल 
 खाली पेट चाय कॉफी पीने से पेट में बढ़ सकती कई समस्याएं 

क्या  आपको मशरूम टिक्का का स्वाद पसंद है ?

मशरूम टिक्का  : अगर आपको पनीर टिक्का रेसिपी का स्वाद पसंद है तो एक बार मशरूम टिक्का मसाला भी ज़रूर...
खाना पकाना 
क्या  आपको मशरूम टिक्का का स्वाद पसंद है ?

घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

स्नेक प्लांट :स्नेक प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ने वाला पौधा है।...
खेती-बाड़ी 
घर में लगा है स्नेक प्लांट? ऐसे करें इसकी देखभाल

चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बीजिंग : भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर कूटनीतिक स्तर पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन और भारत के बीच क्यों खास है ये हाई लेवल मीटिंग?

बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

बच्चों में कैंसर : कैंसर तेजी से फैलने वाली बीमारी बन चुकी है। बड़े ही नहीं बच्चे भी इसकी चपेट...
नारी व बाल जगत 
बच्चों में कैंसर क्यों होता है इसके लक्षण क्या होता है?

उत्तर प्रदेश

शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

नैना आनंद दून इंटरनेशनल स्कूल में सामाजिक अध्ययन की शिक्षिका थीं
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिका नैना आनंद की जहरीला पदार्थ खाने से दर्दनाक मौत, पति को फोन कर कहा था कि वह मर रही हैं

जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

जौनपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन राविवार...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में 8,325 रसोइयों को बढ़ा मानदेय, मिलेंगे कैशलेस कार्ड

मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे ओवरब्रिज...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : गड्डे में युवक का और गंगा में उतराता मिला महिला का शव

जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजरा मोड़ के पास रविवार देर शाम को तेज रफ्तार बोलेरो...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपति को कुचला, दोनों की मौत