लखनऊ में गर्मी का कहर, सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री दर्ज
लखनऊ। सोमवार सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 59 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी दर्ज की गई। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा है।
दोपहर के वक्त गर्म हवा के झोंके चलते रहे। तापमान सामान्य से अधिक होने के चलते भीषण गर्मी का दौर बना रहा। मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गर्मी के चलते लोग सिर और चेहरा ढककर घरों से बाहर निकलते नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 69 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
