पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष कार्यशाला आयोजित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित इस कार्यशाला में यूपी-112 एवं यातायात पुलिस के 100 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

यह कार्यक्रम संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्रीमती अपर्णा कुमार एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री बबलू कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वहीं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अमित कुमावत, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी एवं पुलिस उपायुक्त यूपी-112 डॉ. दीक्षा शर्मा के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यशाला का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध/ट्रेनिंग सेल) सुश्री सौम्या पाण्डेय की देखरेख में स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग शाखा द्वारा किया गया।

उतरौला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नहर पुल के पास से दबोचा ये खबर भी पढ़े : उतरौला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नहर पुल के पास से दबोचा

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में योगाचार्य डॉ. सुधीर मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव के कारण, उसके प्रभाव तथा उससे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होती है, ऐसे में नियमित योग, ध्यान और प्राणायाम मानसिक शांति प्रदान करने के साथ-साथ कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। साथ ही सकारात्मक सोच विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और कठिन परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण सत्र में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन, योग एवं प्राणायाम का महत्व, ड्यूटी के दौरान मानसिक दबाव कम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्यक्षमता बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मियों ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। कई प्रतिभागियों ने कहा कि योग और ध्यान के माध्यम से तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली है, जिसे वे अपने दैनिक जीवन में भी शामिल करेंगे।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी पुलिसकर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाती रहेंगी। साथ ही यूपी-112, यातायात और फील्ड ड्यूटी में तैनात कर्मियों को नियमित योग एवं प्राणायाम सत्रों से जोड़ा जाएगा, ताकि पुलिस बल की कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन बेहतर बना रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, श्रमिक झुलसे, कई की हालत गंभीर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया स्थित रिफाइनरी परिसर में मंगलवार तड़के नैफ्था पाइपलाइन में आग लगने...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, श्रमिक झुलसे, कई की हालत गंभीर

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची एक जुलाई से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वह वहां अपने समकक्ष...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची कल से भारत के तीन दिवसीय दौरे पर

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश की संभावना...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में भुंडा पुलिस चौकी क्षेत्र के निंदिया गांव में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदली, हर्ष फायरिंग से युवक की मौत

हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के चांदनी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार में...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस: मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे खिलाड़ी अरविंद पासवान (45) को गोली मारने के मामले का पुलिस ने करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
20 घंटे में कराटे खिलाड़ी पर फायरिंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक युवक को कुछ लोगों ने रोडरेज मे बुरी तरह पीट-पीट मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या