कोतवाली खलीलबाद परिसर में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की हुई स्थापना

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने की प्राण-प्रतिष्ठा

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कर-कमलों द्वारा आज दिनांक 09.07.2026 को कोतवाली खलीलाबाद थाना परिसर में नवनिर्मित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की विधि-विधान से स्थापना एवं मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई।
 
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि से पूरा थाना परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजन के दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, शांति और पुलिस विभाग के कल्याण की कामना की, इसके पश्चात मंदिर में भगवान शिव (श्री पिपलेश्वर महादेव) सहित अन्य देवी-देवताओं की विग्रह मूर्तियों को पूरे आदर और श्रद्धा भाव के साथ स्थापित कर उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना परिसर में मंदिर की स्थापना से पुलिसकर्मियों को मानसिक शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। दिन-रात तनावपूर्ण ड्यूटी करने वाले पुलिस जवानों के लिए यह स्थान आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।
 
धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद उपस्थित समस्त अधिकारीगण, पुलिसकर्मियों और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक  रामबली यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय*  व भारी संख्या में पुलिस बल तथा स्थानीय गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र में फिर डोली धरती, कई जिलों में झटके, लोगों में फैली दहशत 

लातूर, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिले में झटके महसूस मुंबई। महाराष्ट्र के लातूर, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में गुरुवार...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र में फिर डोली धरती, कई जिलों में झटके, लोगों में फैली दहशत 

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला

वायुसेना इकाइयों की युद्धक क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का किया आकलन  नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर...
राष्ट्रीय 
उत्तरी सीमाओं पर वायुसेना प्रमुख ने परखीं सैन्य तैयारियां, बढ़ाया हौसला

एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में...
उत्तर प्रदेश 
एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

कौशाम्बी। जिले में पुलिस ने खोए, चोरी हुए और स्नेचिंग के शिकार मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

उत्तर प्रदेश

ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में हुए ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ललिता गौतम हत्याकांड के बाद मेरठ में तनाव, गांव बना पुलिस छावनी, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में...
उत्तर प्रदेश 
एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

कौशाम्बी। जिले में पुलिस ने खोए, चोरी हुए और स्नेचिंग के शिकार मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी...
उत्तर प्रदेश 
कौशाम्बी पुलिस ने लौटाई 25 लाख की मुस्कान, 121 खोए-चोरी हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा 

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में गुरुवार शाम भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलभराव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बारिश के दौरान नाली में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत