पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा अर्दली रूम आयोजित, विवेचकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय*, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* की उपस्थिति में जनपद में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों के प्रभावी अनावरण, अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित विधिक कार्यवाही तथा लम्बित विवेचनाओं के गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में अर्दली रूम आयोजित किया गया।
बैठक में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों डकैती, लूट, छिनैती, नकबजनी, वाहन चोरी एवं अन्य चोरी से सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं एवं आंशिक विवेचनाओं के समस्त विवेचक, क्षेत्राधिकारी पेशी कार्यालय के हेड पेशी, अपराध शाखा से सम्बन्धित कर्मचारी तथा सम्बन्धित थानों के हेड मुहर्रिर अपराध रजिस्टर सहित उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक लम्बित विवेचना की बिन्दुवार समीक्षा की गई तथा विवेचकों से प्रकरणवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विवेचना में उपलब्ध साक्ष्यों का निष्पक्ष, वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत परीक्षण करते हुए शीघ्र गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन प्रकरणों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी शेष है, उनमें प्रभावी प्रयास कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के थानों में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों की नियमित समीक्षा करें तथा प्रत्येक लम्बित विवेचना में घटना का संक्षिप्त विवरण, अब तक की गई कार्रवाई, अभियुक्तों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही एवं लम्बित रहने का स्पष्ट कारण अद्यतन कर त्रुटिरहित सूची तैयार करें। किसी भी स्तर पर अभिलेखीय त्रुटि अथवा अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी व आमजन में सुरक्षा एवं पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही विवेचकों को निर्देशित किया गया कि सभी विवेचनाओं का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर न्यायालय में प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करें।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विवेचनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा प्रत्येक प्रकरण में उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों के सफल अनावरण एवं दोषियों को शीघ्र दंडित कराए जाने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कानपुर के बुनकरों की कला को सलाम, सलीम अहमद का ऊलेन सैडिल पैड बना अव्वल

अब्दुल हामिद के ऊलेन सैडिल पैड को दूसरा और शारिक अंसारी की दरी को तीसरा स्थान, डीएम ने किया उत्पादों...