रेलकर्मियों ने निकाली प्रभात फेरी
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने के लिए मण्डल रेल प्रबन्धक के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम के नेतृत्व में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षा जागरूकता के लिए रेलकर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तथा गंदगी फैलाने वालों के विरूद्व अभियान चलाकर जुर्माना वसूला किया गया। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुरजीत सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिजीत गुप्ता व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इसी क्रम में गोंडा जं0 स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षा जागरूकता के लिए रेल कर्मियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
इस दौरान पर्यावरण जागरूकता गीतों के माध्यम से यात्रियों जागरूक किया गया तथा यात्री सुविधाओं का फीडबैक भी लिया गया। साथ ही गाड़ी संख्या 05091 में यात्रियों को पर्यावरण संरक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध किया गया। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जितेन्द्र कुमार शर्मा व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं लखनऊ मण्डल के गोरखपुर जं0 स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षा पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ स्टेशन पर आए बच्चों ने चित्र बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों द्वारा अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुन्दर चित्र बनाए गये तथा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशिकांत कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक उत्तम कुमार तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। ।
टिप्पणियां