प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ में आधी आबादी को साधा, विपक्ष को किया बेनकाब

नारी वंदन संशोधन विधेयक पर विपक्ष को घेरा,दिया संदेश भारत की नारी नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी से देश की आधी आबादी (महिलाओं ) को साधने के लिए नारी वंदन संशोधन विधेयक पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने विधेयक के बहाने विपक्ष को बेनकाब करते हुए संदेश दिया कि भारत की नारी नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम है।

बरेका में आयोजित ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के सामने चुनौती पेश कर कहा कि एक नए युग की शुरुआत के लिए माताओं-बहनों का आशीर्वाद लेने काशी आए हैं। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए महिला आरक्षण को लागू करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री ने अपने गुजरात के मुख्यमंत्री काल के समय का उल्लेख कर कहा कि वह करीब 25 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री बने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने विशेष योजनाएं शुरू कीं, जिससे अधिक से अधिक लड़कियां स्कूल पहुंच सकें।

गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब देश की माताओं-बहनों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तब से भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में हमेशा की तरह “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।

उन्होंने काशी की आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नगरी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकट मोचन की शक्ति और मां गंगा की पावन धारा से समृद्ध है। इस पवित्र भूमि पर बहनों का यह विशाल समागम कार्यक्रम को और अधिक दिव्य बना रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मैं इस कार्यक्रम में महा यज्ञ के प्रारंभ के लिए आप सभी बहनों और बेटियों का आशीर्वाद लेने आया हूं। काशी के सांसद के रूप में, देश के प्रधानमंत्री के रूप में, मुझे देश के कल्याण के एक महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है।

जनसभा के मंच पर जाने के पहले प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में आई महिलाओं को बैठने के बनाए गए सभी सेक्टर में स्वयं जाकर महिलाओं का अभिवादन किया। इससे महिलाएं भी प्रभावित दिखी। प्रधानमंत्री के इस संवेदनशील व्यवहार पर महिलाओं ने कहा कि इस सम्मेलन से यह संदेश साफ है कि महिलायें हर जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम है।

आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवा चुकी हैं। चाहे वह प्रशासनिक सेवाएं हों, सशस्त्र बल हों, कॉरपोरेट जगत हो या लेखन और शिक्षा का क्षेत्र। लेकिन राजनीति में उनकी उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही है। इस कानून के लागू होने के बाद संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

हल्द्वानी का मामला कार सवारों के उतरते ही गाड़ी का अगला हिस्सा आग की लपटों में घिरा हल्द्वानी। शनिवार को...
उत्तराखंड 
चलती कार में लगी आग, बोनट से धुआं निकलते ही मचा हड़कंप

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में रविवार का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। मेहदी हसन मिराज और हसन...
खेल 
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा टेस्ट इतिहास, 9 विकेट से जीता

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

काठमांडू। नेपाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जाजरकोट जिले के भेरी नगरपालिका के रिसाड़...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: भूस्खलन में तीन लोगों की मौत, चार अभी भी लापता

उत्तर प्रदेश

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना

कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या की...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में लूट-हत्या का इनामी आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस की देर शाम पर मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में वायु सेना स्टेशन बमरौली की ओर...
उत्तर प्रदेश 
वायु सेना बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा आजाद पार्क

कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन

प्रयागराज।श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले राजमार्ग पर यातायात...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर डायवर्जन