जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर प्राची ने बढ़ाया जिले का मान
बड़ी उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल
उमेश श्रीवास्तव
- क्रीड़ा अधिकारी सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने दी बधाई
गोंडा । राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में देवीपाटन मंडल अन्तर्गत जिला बलरामपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की होनहार खिलाड़ी प्राची जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। क्रीड़ा अधिकारी सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्राची को बधाई दी है।
लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बलरामपुर की खिलाड़ी प्राची जैन ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में - प्रतिभाग किया। - खेल का प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर, कानपुर और मेजबान लखनऊ की खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, फाइनल मुकाबले में उन्हें सहारनपुर की खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष - करना पड़ा।
ये खबर भी पढ़े : नकहा में यूरिया लूट का खेल? किसान का विस्फोटक आरोप—₹270 की बोरी ₹700 में,विरोध पर धमकी!प्राची ने अपनी सफलता का श्रेय जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर के नियमित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक की मेहनत और अपने निरंतर अभ्यास के कारण वह यह उपलब्धि हासिल कर सकीं।
जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर ने बताया कि प्राची नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया था। उन्होंने कहा कि प्राची ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
