lSIS भर्ती और फंडिंग नेटवर्क मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु के 8 ठिकानों पर छापेमारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए भर्ती और फंडिंग से जुड़े धनशोधन मामले में शनिवार को बेंगलुरु में आठ स्थानों पर छापा मारा है।

यह कार्रवाई राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की प्राथमिकी के आधार पर दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) के तहत की गई।

ईडी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय अनुसार, मामला बेंगलुरु स्थित ‘इकरा वेलफेयर ट्रस्ट’, ‘गाइडेंस फॉर मैनकाइंड’ और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों से संबंधित है।

सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा' ये खबर भी पढ़े : सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 17 (आतंकवाद के लिए धन जुटाना), धारा 18 (आतंकी गतिविधियों की तैयारी) और धारा 18-बी (आतंकी संगठन के लिए भर्ती) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

जांच में अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में एनआईए ने इरफान नासिर, अहमद अब्दुल कादर, मोहम्मद तौकीर महमूद, जुहाब हमीद शकील मन्ना और मोहम्मद शिहाब के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल भी कर दिया है।

आरोपपत्र के अनुसार सभी आरोपित प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस/आईएसआईएल/दाएश से जुड़े थे। उन्होंने बेंगलुरु के मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर आईएसआईएस में शामिल कराने की साजिश रची।

जांच में सामने आया कि ‘इकरा कैंप’ नामक व्यक्तित्व विकास कार्यशाला और उससे जुड़े साप्ताहिक ‘कुरान सर्किल’ के माध्यम से युवाओं की पहचान कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर प्रेरित किया गया।

आरोपितों ने धन जुटाने और उसे विभिन्न माध्यमों से स्थानांतरित करने के अलावा युवाओं की तुर्किये के रास्ते सीरिया तक अवैध यात्रा की व्यवस्था की, ताकि वे आईएसआईएस में शामिल होकर सीरियाई सरकार के खिलाफ लड़ सकें।

आरोपपत्र में इसे भारत सरकार के सहयोगी देश सीरिया के खिलाफ युद्ध जैसी गतिविधियों में शामिल होना बताया गया है।

एनआईए की जांच में सामने आया कि समूह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े भावनात्मक मुद्दों का इस्तेमाल कर मुस्लिम समुदाय को भड़काने तथा सुरक्षित सोशल मीडिया मंचों के जरिए आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने का प्रयास किया।

ईडी के अनुसार, आरोपितों ने व्यक्तियों, ट्रस्टों और अपनी बचत से धन एकत्र कर युवाओं की भर्ती और उनकी विदेश यात्रा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई। तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 21.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्वदवन सिंह* क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद...
उत्तर प्रदेश 
आगामी त्योहारों सावन पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश

सीजेपी ने विजेता दहिया को असंवेदनशील व्यवहार के कारण प्रवक्ता पद से हटाया

सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में दिखे बर्गर खाते नई दिल्ली। सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने...
राष्ट्रीय 
सीजेपी ने विजेता दहिया को असंवेदनशील व्यवहार के कारण प्रवक्ता पद से हटाया

एनडीपीएस एक्ट में 01 अभियुक्त को अवैध गाँजा के साथ किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,    पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो    
उत्तर प्रदेश 
एनडीपीएस एक्ट में 01 अभियुक्त को अवैध गाँजा के साथ किया गया गिरफ्तार

राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के साथ किया सीधा संवाद

संत कबीर नगर, 21 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* जीएसटी 2.0 और ऑटोमोबाइल सेक्टर की चुनौतियों पर राज्य कर विभाग ने व्यापारियों...
उत्तर प्रदेश 
राज्य कर विभाग ने व्यापारियों के साथ किया सीधा संवाद

अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 22 जुलाई को

संत कबीर नगर, ।* जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि दिनांक 22.07.2026 को...