पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 75 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस का 5 घंटे चला धरपकड़ अभियान, 75 अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर केसो में वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इस अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 75 एनबीडब्लू वारंटी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिनमे थाना उत्तर ने 6, थाना दक्षिण ने 4, थाना रसूलपुर ने 2, थाना रामगढ़ ने 3, थाना टूंडला ने 5, थाना पचोखरा ने 1, थाना नारखी ने 3, थाना नगला सिंघी ने 3, थाना रजाबली ने 3, थाना सिरसागंज ने 8, थाना अराव ने 1, थाना नसीरपुर ने 2, थाना शिकोहाबाद ने 13, थाना खैरगढ़ ने 3, थाना मक्खनपुर ने 4, थाना जसराना ने 4, थाना फरिहा ने 1, थाना एका ने 1, थाना मटसेना ने 4 व थाना लाइनपार ने 4 अभियुक्त को पकड़ा है। इस प्रकार जनपदीय पुलिस टीम द्वारा मात्र 5 घण्टे में एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 75 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष दिल्ली व मुख्यमंत्री रेखा  गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक उत्सव में शामिल हुए
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सोमवार को उत्तरा गुरुवायूरप्पन मंदिर के 36वें...
13 मई के लिए इंडिगो ने जारी की यात्रा चेतावनी
आज केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ में 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब की यात्रा पर
कानपुर में गंगा नहाने गए पांच दोस्तों में से दो डूब कर मौत, परिजनों में कोहराम
जालंधर और होशियारपुर में दिखे ड्रोन, दोनों को पुलिस-सेना ने मार गिराया
एयर इंडिया और इंडिगो की आज कई शहरों के लिए फ्लाइट रद्द