नगर आयुक्त को हर मोहल्ले में दिखा कूड़ा, लोगों ने की शिकायत

सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की स्थिति का बारीकी से किया निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शुक्रवार की सुबह शहर में निरीक्षण करने निकले। उन्हें लगभग हर मोहल्ले में हॉर्टिकल्चर वेस्ट पड़ा मिला। लोगों ने भी नगर आयुक्त के सामने इस समस्या की शिकायत की। लोगों ने समय पर कूड़ा नहीं उठने और हॉर्टिकल्चर वेस्ट सड़क और पार्क में पड़े रहने की शिकायत की।

नगर आयुक्त ने सफाई, कूड़ा उठान, नालियों की स्थिति और हार्टिकल्चर वेस्ट के निस्तारण का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत नगर आयुक्त ने सेक्टर एच स्थित पड़ाव से की। इसके बाद पांडेय टोला को जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर हार्टिकल्चर वेस्ट और कंस्ट्रक्शन और डिमोलिएशन वेस्ट का ढेर पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित नगर अभियंता और गार्डन सुपरिटेंडेंट को तत्काल कचरा हटाने के निर्देश दिए। पांडेय टोला में कई जगह नालियां कचरे से भरी हुई पाई गईं, जिस पर उन्होंने संबंधित बीट इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। 

विश्व बृद्ध जन जागरूकता दिवस पर जिलाधिकारी ने आवासीय बृद्ध आश्रम का भृमण किया ये खबर भी पढ़े : विश्व बृद्ध जन जागरूकता दिवस पर जिलाधिकारी ने आवासीय बृद्ध आश्रम का भृमण किया

साथ ही जोनल सेनेटरी ऑफिसर को निर्देशित किया कि नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और डोर-टु-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने वहां मौजूद स्थानीय निवासियों से सफाई की स्थिति को जाना। नगर आयुक्त अलीगंज बाजार, कुर्सी रोड और डंड‌इया मार्केट पहुंचे, जहां खुले में कूड़ा जलाने की शिकायतें मिलीं। इस पर उन्होंने संबंधित टीम को ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही इन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ईदगाह रोड, सेक्टर ई, अलीगंज भी पहुंचे, जहां हार्टिकल्चर वेस्ट पड़ा मिला। इस पर उन्होंने गार्डन सुपरिटेंडेंट को शाम तक सभी स्थानों से कचरा उठाने के निर्देश दिए।

विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : विधायक, खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

सेक्टर-जी पहुंचने पर ज़ेडएसओ ने बताया कि वहां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कुछ क्षेत्रों में नहीं हो रही है। नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और डोर टू डोर सेवा तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान एक दुकान के बाहर गंदगी पाई गई, जिस पर दुकानदार का चालान काटा गया। नगर आयुक्त ने ज़ेडएसओ से शाम तक उन सभी स्थानों की सूची प्रस्तुत करने को कहा जहां डोर टू डोर कलेक्शन नहीं हो पा रहा है। 

फर्जी पत्रकारों पर लगे रोक, पत्रकारों की सुरक्षा व विश्वसनीयता के लिए उपज ने उठाई आवाज ये खबर भी पढ़े : फर्जी पत्रकारों पर लगे रोक, पत्रकारों की सुरक्षा व विश्वसनीयता के लिए उपज ने उठाई आवाज

इस निरीक्षण के दौरान जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर, नगर अभियंता, गार्डन सुपरिटेंडेंट और एलएसए टीम उपस्थित रही। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “शहर की स्वच्छता हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके प्रति किसी भी स्तर पर कोताही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

क्या आपने अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है ?

ब्रेड से रसमलाई : रसमलाई एक ऐसी स्वीट डिश है जो सभी को पसंद आती है। लेकिन आज हम आपको...
खाना पकाना 
क्या आपने अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है ?

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका प्लेयर्स के बीच जो विवाद हुआ वह अब टीम इंडिया तक पहुंच गया...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

हुगली : पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। एजेंसियां...
पश्चिम बंगाल 
स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

गोविंदा, सुनीता आहूजा : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में बनी...
मनोरंजन 
पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

एवियन : फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया...
अंतर्राष्ट्रीय 
G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

उत्तर प्रदेश

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर