वन स्टॉप सेंटर का हुआ निरक्षण
संत कबीर नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज रणधीर सिंह के निर्देशन में सचिव अनन्या साह द्वारा आज दिनांक 22-09-2026 को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे महिला एवं बच्चीयों को संरक्षित किया जाता है। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई केंद्र पर लंबित प्रकरण में पीड़िता के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। वन स्टॉप सेंटर में विजिटर रजिस्टर तथा मास्टर रजिस्टर में पूर्ण विवरण अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। सफाई पर्याप्त नहीं पाई गई एवं सीसीटीवी भी खराब पाई गई। उपरोक्त कमियों को जल्द से जल्द ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय केंद्र प्रभारी रितिका दुबे एवं अन्य महिला सुरक्षाकर्मी उपस्थिति मिलीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
