पिंजरे में नौवां तेंदुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय : जिलाधिकारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मुरादाबाद रेंज के अन्तर्गत ग्राम सलेमपुर में एक तेंदुआ ट्रैप केज के माध्यम से सोमवार को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया हैं। जनपद में पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया जाने वाला यह नवां तेंदुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया। उसे देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ जुटी रही।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों ने सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 09 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।

विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन को लेकर कवायद तेज: जेएन ये खबर भी पढ़े : विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन को लेकर कवायद तेज: जेएन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के कई थाना क्षेत्रों के कई गांव में बीते तीन पखवाड़े से तेंदुए कई लोगों और जानवरों को अपना शिकार बना चुके हैं। इसके बाद से तेंदुए की सक्रियता ने विभिन्न क्षेत्रों के कई गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी। खेत में काम करने जाने वाले किसानों और चारा लेने जाने वाली महिलाओं को भी डर लग रहा था कि कब तेंदुआ उन पर हमला कर दें। हालांकि वन विभाग ने लाेगाें काे सतर्कता बरतने के साथ प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ जगह जगह पिंजरे लगाए थे।

इन्हीं पिंजराें में से एक पिंजरे में सोमवार सुबह लगभग आठ बजे के आसपास वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुरादाबाद रेंज के अन्तर्गत ग्राम सलेमपुर में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया