पेपर मिल की गर्म राख से झुलसे बच्चों को न्याय दिलाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना शहर कोतवाली के मोहित पेपर मिल की राख से झुलसे बच्चों को न्याय दिलाने तथा पेपर मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया कि मोहल्ला लड्डापुरा, कोतवाली शहर क्षेत्र निवासी राशिद, वसीम, इमरान, निसार एवं दिलशाद के बच्चे गत 1 मई 2026 को झालू रोड स्थित रेलवे फाटक के पास जोधूवाला गांव के निकट बाग में खेलने गए थे।

आरोप है कि वापस लौटते समय पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे खसरा क्षेत्र में मोहित पेपर मिल की गर्म राख पड़ी हुई थी, जिसमें बच्चे गिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजनों के अनुसार बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल, बिजनौर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन को होने के बावजूद डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पीड़ित परिवारों में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बच्चों के उपचार का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से बच्चों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा मोहित पेपर मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान  ये खबर भी पढ़े : योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया गया आहृान

पीड़ित परिवारों ने जिलाधिकारी से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर बच्चों को न्याय दिलाने की अपील की है। यहां उल्लेखनीय है कि झुलसे बच्चों का इलाज भी मोहित मिल द्वारा कराया जा रहा है |

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख का कैशलेस उपचार  ये खबर भी पढ़े : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख का कैशलेस उपचार

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम द्वारा सेमकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान का किया गया निरीक्षण।

संत कबीर नगर, 16 जून 2026(सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल में आयोजित सेमकित जन कल्याण...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा सेमकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान का किया गया निरीक्षण।

बीकेटी हाईवे पर दिनदहाड़े डकैती से मचा हड़कंप: सरेआम गोलियां बरसाकर ₹5 लाख उड़ाए

बख्शी का तालाब। रफ्तार भरती गाड़ी, अचानक सामने आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और फिर सन्नाटे को चीरती हुई...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी हाईवे पर दिनदहाड़े डकैती से मचा हड़कंप: सरेआम गोलियां बरसाकर ₹5 लाख उड़ाए

डीएम द्वारा परसा माफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, 16 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वर्ष 2023-24 में स्वीकृत परसा माफी स्थित शिव...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा परसा माफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण

भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई क्रेटा कार, आरक्षक समेत सात घायल

राजगढ़। मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर से...
मध्य प्रदेश 