जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत सूचीबद्ध फर्म मेसर्स जेएमसी फर्म एवं मेसर्स पावरमेक द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि परियोजनाओं का कार्य विधानसभावार किया जा रहा है, 185 परियोजनायें ऐसी है जिनका कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिस पर डीएम ने निर्देशित किया कि जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों को पूर्ण हुये परियोजनाओ की सूची उपलब्ध करा दी जाये जिससे वे गांवांे में जाकर कार्यो की वास्तविक स्थिति देख सके।

खलीलाबाद पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : खलीलाबाद पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार

डीएम ने 590 परियोजनाओ की समीक्षा की जिसमें 47 कार्य अनारम्भ पाये गये और अन्य परियोजनाओ के कार्यो के बारे में विस्तृत समीक्षा करते हुये अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि परियोजनाओ को पूर्ण करने की जो समय सीमा निर्धारित की गयी है उसके अन्तर्गत परियोजनाओं का कार्य पूर्ण किया जाये और परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद गुणवत्ता की जांच की जाये और जहां पर खारे पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है ऐसे स्थलों को चिन्हित कर बगल की ग्राम पंचायतों में संयोजन किया जाये।

बैठक के दौरान जिन परियोजनाओं में विद्युत कनेक्शन नहीं है उनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं से समीक्षा कर निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अन्दर विद्युत कनेक्शन का कार्य पूर्ण कर लिया जाये। पूर्ण परियोजनाओ को कटेगरी वार चिन्हित कर ले, जिन परियोजनाओं में बजट की उपलब्धता नहीं है उसके लिये शासन को पत्र भेजकर बजट हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नियमित, सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अधिशासी अभियंता जल निगम तौसीफ अहमद सहित समिति के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

मेष- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 06 अगस्त, 2026: इनका आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार