चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ परिवारो ने किया सामूहिक कलम पूजन

चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ परिवारो ने किया सामूहिक कलम पूजन

बस्ती - चित्रगुप्त मंदिर धर्मशाला रोड़ में श्री चित्रगुप्त कमेटी द्वारा सामूहिक कलम पूजन का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है । मंदिर कमेटी के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ उस दिन भगवान चित्रगुप्त जी को आमंत्रण समय से न मिलने के कारण जब घरों में दीपक जलाए जा रहे थे तब भगवान चित्रगुप्त जी ने अपना कलम - दवात बंद कर दिया। पाप - पुण्य का लेखा -जोखा नहीं लिखे जाने पर सारे सृष्टि में हाहाकार मच गया। इधर भगवान राम जी को जानकारी होने पर उनके द्वारा धर्महरि मंदिर अयोध्या में पूजन अर्चन किया गया और यम की बहन यमुना जी ने उन्हें मनाया। इसलिए आज ही के दिन कलम पूजन और भैया दूज दोनों मनाया जाता है। कलम पूजन के पश्चात भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। कलम पूजन के अवसर पर यूनीक साइंस एकेडमी के नन्हे - नन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के रूप में भगवान का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण चन्द्र गोप, परमात्मा प्रसाद, प्रेम प्रकाश , अरुण प्रकाश, रमेश श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डॉ सौरभ सिन्हा, सर्वेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव, हरिओम श्रीवास्तव, महेश चंद्र, अपराजिता सिन्हा, नम्रता श्रीवास्तव,साक्षी श्रीवास्तव , कंचन पाण्डेय, पुजारी अयोध्या प्रसाद आदि भक्त मौजूद रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल । आज 3 मई, शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी को...
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात