पृथ्वी दिवस पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी ने किया पौधरोपण

पृथ्वी दिवस पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी ने किया पौधरोपण

बस्ती - इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से पृथ्वी दिवस पर जिला उद्योग केन्द्र परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर 21 पौधे रोपित किये गये। सोसायटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना है। पौधरोपण करके हम पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वायलट किरणों से होने वाली क्षति से बंचा सकते हैं। इससे सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी तक पहुचेंगी तो इससे मनुष्य, पेड़ पौधों और जानवरों के लिये गंभीर संकट उत्पन्न हो जायेगा।
वायस चेयरमैन डा. एल.के. पाण्डेय, राजेश कुमार ओझा ने कहा धरती को हरा भरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। संचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा पौधरोपण का क्षेत्र बहुत व्यापक है, मिल जुलकर जिम्मेदारी निभाने से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार ने पौधरोपण की दिशा में ना कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी तरह हर नागरिक को आगे आना होगा। उन्होने कहा सोसायटी की ओर से व्यापक पौधरोपण अभियान चलाकर इसे गति प्रदान किया जायेगा। पौधरोपण के समय प्रमुख रूप डा. मनोज सिंह, प्रशान्त चौधरी, अजय चौधरी, इशान, सतेन्द्र कुमार दूबे, उद्योग उपायुक्त हरेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र कुमार गौतम, हरिश्चन्द्र शुक्ला, इलियास अहमद, अनिल कुमार सरोज, शुभम सिंह शिवाकर आदि उपस्थित थे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज केन्द्रीयमंत्री गडकरी आएंगे सागर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल आज केन्द्रीयमंत्री गडकरी आएंगे सागर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भोपाल । केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर सागर आ रहे...
ईरान को अमेरिका ने दो हफ्ते की मोहलत दी, बात नहीं बनी तो ट्रंप लेंगे सख्त फैसला
राफेल नडाल को स्पेन के राजा ने 'मार्क्विस' की उपाधि दी
प्रधानमंत्री मोदी आज और कल बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के दौरे पर
डेन विलास को मिडलसेक्स ने अंतरिम फर्स्ट टीम कोच नियुक्त किया
मार्नस लाबुशेन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, स्टीव स्मिथ भी चोट के चलते नहीं खेलेंगे
किस विटामिन की कमी से होता है हेयर फॉल?