झांसी: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या का खुलासा, हत्यारोपित प्रेमी गिरफ्तार

महिला द्वारा साथ रखने का दबाव बनाने के विवाद में हत्यारोपित ने दिया था घटना को अंजाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाई में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को ग्राम बुढ़ाई निवासी रजनी अहिरवार (35) पत्नी भूपत अहिरवार का शव उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिला था। महिला की नाक और गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे घाव पाए गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर की निगरानी में टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने मामले की गहन जांच की गई।

सीओ मऊरानीपुर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक गांव के ही रक्षपाल बघेल पर गया। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपित ने बताया कि उसका रजनी के साथ पिछले करीब आठ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातें होती थीं। पिछले कुछ समय से महिला उस पर अपने साथ रखने का दबाव बना रही थी।

वामा सारथी टीम ने बच्चों को दिलाई 'इको चैंप्स' की शपथ ये खबर भी पढ़े : वामा सारथी टीम ने बच्चों को दिलाई 'इको चैंप्स' की शपथ

घटना वाली रात महिला ने उसे घर बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शनिवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप