अहमदाबाद में नवनिर्मित 'श्री धीरूभाई स्वरूपचंद शाह-पालड़ी अंडरपास' का लोकार्पण

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

अहमदाबाद । मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद में गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी), अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) और रेलवे की ओर से 83 करोड़ रुपए की लागत से पालड़ी में जलाराम मंदिर के पास बने ‘श्री धीरूभाई स्वरूपचंद शाह-पालड़ी अंडरपास’ का लोकार्पण किया।

नवनिर्मित पालड़ी अंडरपास पालड़ी चौराहे को लॉ गार्डन के साथ जोड़ता है। यह अंडरपास आंबावाड़ी, लॉ गार्डन, पालड़ी और नवरंगपुरा के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में मदद करेगा। इतना ही नहीं, इस अंडरपास के कारण अहमदाबाद-बोटाद रेलवे लाइन की ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी। इस अंडरपास की विशेषता यह है कि इसकी दोनों ओर की दीवारों पर उकेरी गई कलात्मक कारीगरी में अहमदाबाद के परकोटा क्षेत्र की विरासत, वनस्पति और प्राणी सृष्टि की झलक दिखाई देती है। इस फोरलेन अंडरपास की लंबाई 450 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है। 83 करोड़ रुपए के खर्च से निर्मित श्री धीरूभाई स्वरूपचंद शाह अंडरपास को जीएमआरसी ने 47 करोड़ रुपए, एएमसी ने 33 करोड़ रुपए और रेलवे ने 3 करोड़ रुपए के योगदान के साथ मिलकर बनाया है।

इस अवसर पर अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, उप महापौर जतिनभाई पटेल, विधायक अमितभाई शाह, मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष देवांगभाई दाणी, मनपा में शासक पक्ष के नेता गौरांगभाई प्रजापति, दंडक शीतलबेन, गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. के प्रबंध निदेशक एसएस राठौर और अहमदाबाद मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

रांची। अपराध नियंत्रण को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने टाइगर मोबाइल के अफसरों और जवानों...
झारखंड 
रांची में टाइगर मोबाइल पर सख्ती, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

जींद। गांव लखमीरवाला पाथरी में गुरूवार को घरेलू कहासुनी के चलते बेटे ने अपनी मां की तेजधार हथियार से वार...
हरियाणा 
जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले कोतमा थाना के ग्राम गोडारू में गुरुवार शाम 55 वर्षीय स्वामी सिंह गोंड का...
मध्य प्रदेश 
अनूपपुर: खेत में मिला वृद्ध का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

भोपाल। पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में 01 से 03 सितंबर 2026 तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स...
खेल 
राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स में MP के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

कौशाम्बी की बेसिक शिक्षा को राष्ट्रीय पहचान, बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा को मिला प्रतिष्ठित NIEPA राष्ट्रीय पुरस्कार

कौशाम्बी। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और प्रभावी शैक्षिक प्रशासन के लिए कौशाम्बी के जिला बेसिक...
उत्तर प्रदेश 

राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

सीएम योगी के निर्देश के बाद राजस्व परिषद की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राजस्व वादों में लापरवाही पर पांच अधिकारी निलंबित

घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज परिसर के समीप एक चार वर्षीय बालक अपनी मां के साथ जा रहा था। इसी दौरान पीछे...
उत्तर प्रदेश 
घायल बच्चे की मदद कर बने मिसाल, मुख्य आरक्षी सम्मानित

यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने दी जानकारी, 10 सितंबर तक भेजना होगा प्रत्यावेदन; कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपीटेट -2026 के परिणाम पर आपत्ति अब ई-मेल से दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी