हमीरपुर: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, सीएमओ ने बैठाई जांच

गलत इलाज के चलते 05 मिनट में ही महिला की हो गई मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में गुरुवार को एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किए जा रहे इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

कस्बा के चुड़ैल मुहाल निवासी जाकिर ने बताया कि उनकी सास साबरा अपनी बेटी से मिलने मुस्करा आई थी। जिनको खासी आने के कारण बेटी अपने घर डाकघर के पास बंगाली डॉ जो सरकार नाम से क्लीनिक चलाता है, के यहां इलाज करने गई।

बताया कि साबरा पत्नी बद्दू उम्र 65 वर्ष दिन बुधवार को डॉ के पास खासी का इलाज कराने गई थी जिसकी झोलाछाप बंगाली डॉक्टर ने दवा दी थी उसके बाद दिन गुरुवार को साबरा को इलाज के समय बंगाली डॉक्टर ने बोतल लगाई।

कटान रोकने को लगे जियो बैग,फिर भी घाटों पर खनन जारी,विभाग जानकार बना अनजान ये खबर भी पढ़े : कटान रोकने को लगे जियो बैग,फिर भी घाटों पर खनन जारी,विभाग जानकार बना अनजान

गलत इलाज के चलते 5 मिनट में ही महिला की मृत्यु हो गई। जिसे मृत हालत में मृतका की पुत्री अहमदी सीएचसी मुस्करा लायी। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ ने साबरा को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक द्वाराअभियोजन अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वाराअभियोजन अधिकारियों के साथ की गई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

घटना के बाद बंगाली डॉ जाय सरकार फरार हो गया। पुत्री अहमदी ने आरोप लगाया कि गलत इलाज और बोतल लगाने के तुरंत बाद ही मेरी मां की मृत्यु हो गई।

मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ गीतम सिंह ने बताया कि इस घटना की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मुस्करा काे सौंपी गई है।

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को एसयूवी ने मारी टक्कर, हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार को एसयूवी ने मारी टक्कर, हादसे में मौत

विदित है कि मुस्करा क्षेत्र के बिहूनी खुर्द, गहरौली, ईमिलिया , विवार, मुस्करा कस्बे में संचालित बंगाली झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कई जाने जा चुकी हैं। लेकिन आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

उधर सीएचसी में मृतका के परिजन पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। थाना उपनिरीक्षक राजीव कुमार साहू ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप

लखनऊ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के बागवानी क्षेत्र को नई गति देने...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, यूपी ने तैयार किया 2047 का रोडमैप

अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल

योध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, राम मंदिर से जुड़े कथित चोरी मामले पर उठाए सवाल

युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा...
राष्ट्रीय 