राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लाेकभवन में देखी फिल्म 'कृष्णावतारम्' की विशेष स्क्रीनिंग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के सदस्याें ने रविवार को लाेकभवन के सभागार में फिल्म 'कृष्णावतारम्' की विशेष स्क्रीनिंग देखी।
इस फिल्म में भगवान कृष्ण के जीवन, प्रेम और कर्म को दर्शाया गया है। फिल्म के निर्देशक हार्दिक गज्जर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखने के बाद भारतीय संस्कृति और विरासत पर आधारित इस फिल्म की सराहना की।
इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में सिद्धार्थ गुप्ता (कृष्ण), सुष्मिता भट्ट (राधा), और संस्कृति जयना (सत्यभामा) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा की कहानी पर आधारित है।
ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता से भाेर में बारिश हुई, दिन में गरज चमक के साथ बाैछारें पड़ने व तेज हवाएं चलने का अनुमानसत्यभामा की भूमिका निभाने वाली संस्कृति जयना की यह पहली फिल्म है। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका से कुरुक्षेत्र तक की यात्रा का वृतांत है। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक हार्दिक गज्जर व कलाकारों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
