राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बच्चियों को किया जागरूक

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बच्चियों को किया जागरूक

लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर छह मे नीलकंठेश्वर पार्क मे विज्ञान फाउंडेशन के फेडरेशन ग्रुप की किशोरियों ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह के नाटकों, कविताओं,भाषण से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम की बड़ी बात है कि इसके आयोजन के लिए किशोरियों ने घरों से चंदा लेकर इसका आयोजन किया।
 
जानकीपुरम में आयोजित हुए कार्यक्रम में बालागंज,पारा,अहमदगंज,मड़ियांव सहित जानकीपुरम की किशोरियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में जानकीपुरम की छात्राओं ने महिला छेड़छाड़ पर नुक्क्ड़ नाटक किया। इस नाटक के द्वारा यह बताया गया कि आज के समय मे भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कई किशोरियो द्वारा ग्रुप डांस, कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद बच्चियों और उनके माता पिता को जागरूक किया गया। 

इस कार्यक्रम के आयोजन के एक सप्ताह पूर्व से ही छात्राओं ने आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों के बीच जाकर नुक्कड नाटक,परचा वितरण, हाउस विज़िट, सामुदायिक बैठक, रैली, संगठन गीत, के ज़रिये हज़ारो लोगों को जागरूक करने का काम भी किया है। इस कार्यक्रम में फेडरेशन के सदस्यों के साथ ही सहयोगी किशोरो ने भी मदद की।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां