जानवरों को खाना खिलाने गई टीम पर हमला

जानवरों को खाना खिलाने गई टीम पर हमला

लखनऊ। विभूति खंड इलाके में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर सोशल वर्कर और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष को बुरी तरह पीट दिया और गाड़ियां तोड़ दी। पीड़ित पक्ष विभूति खंड थाने में तहरीर दी है। ओमेक्स हाइट्स निवासी कोमल अग्रवाल सैलून संचालक हैं। कोमल का कहना है कि वह रोजाना रात में 10 से 1 बजे तक जानवरों को खाना खिलाती हैं।

सोमवार रात भी अपनी टीम के साथ जानवरों को खाना खिलाने निकली थीं। उसी समय विभूति खंड के हयात होटल के पास कुछ लोग शराब के नशे में अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सभी को गंभीर चोट आई। आरोपियों ने गाड़ियां भी तोड़ दी।

पीड़िता ने विभूति खंड थाने में तहरीर दी है। कोमल का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से विभूति खंड के हयात होटल के पीछे रहने वाले कुछ लोग अभद्रता कर रहे थे। लेकिन उनको नजरअंदाज किया जा रहा था। सोमवार को अचानक से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। वो किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली और थाने जाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपियों ने मारपीट की।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News