तीन लाख की लूट में कार्रवाई न करने पर दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

समय पर मुकदमा दर्ज नहीं करने और प्रभावी कार्रवाई न करने पर गिरी गाज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

डीआईजी के निर्देश पर जांच में सामने आई लापरवाही

जौनपुर। सस्ते दाम पर सोना दिलाने का झांसा देकर व्यापारी को बुलाकर तीन लाख रुपये लूटने के मामले में जलालपुर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बावजूद समय से मुकदमा दर्ज नहीं करने और आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने पर बुधवार को हल्का प्रभारी उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देश पर हुई जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई हुई।

सोशल मीडिया सेल वाराणसी रेंज के अनुसार, 25 अगस्त की शाम करीब 7:35 बजे शकरमंडी निवासी आकाश सेठ ने डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र के सीयूजी नंबर पर फोन कर शिकायत की। बताया कि एक अज्ञात नंबर से उसे डिस्काउंट रेट पर सोना दिलाने का झांसा दिया गया था। वह अपने मित्र सौरभ प्रताप के साथ तीन लाख रुपये लेकर जलालपुर के इजरी गांव पहुंचा।आरोप है कि वहां अजय सिंह , शुभम सिंह, इंद्रजीत सरोज और विशाल सिंह ने मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी।डीआईजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने के बाद 26 अगस्त को जलालपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 383/2026 दर्ज किया गया।

अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने ईदुल मिलादुन्नबी,गांव-गांव गूंजा नात-ए-पाक का कलाम ये खबर भी पढ़े : अकीदत के साथ मनाया गया जश्ने ईदुल मिलादुन्नबी,गांव-गांव गूंजा नात-ए-पाक का कलाम

 मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने अजय सिंह उर्फ पिंटू, शुभम सिंह और इंद्रजीत सरोज को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई तीन लाख रुपये की नकदी और कार UP65CF1241 बरामद हुई। चौथे आरोपी विशाल सिंह की तलाश जारी है।लापरवाही के आरोप में उपनिरीक्षक राम भुवन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल राज सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल शिवा सिंह, हेड मुहर्रिर संतोष मिश्रा और कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र को निलंबित किया गया है। डीआईजी ने कहा कि अपराध के मामलों में कार्रवाई में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संरक्षण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

जयंत 30 को लखनऊ में करेंगे प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान 

लखनऊ। एनडीए के सहयोगी रालोद के मुखिया जयंत चौधरी 30 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। यहां पर इंद्रागांधी प्रतिष्ठान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयंत 30 को लखनऊ में करेंगे प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान 

प्रीमियम लेकर दावा नकारना वाली बीमा कंपनी पर 8.67 लाख का हर्जाना

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की रिट याचिका खारिज जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा है कि बीमा...
राजस्थान 
प्रीमियम लेकर दावा नकारना वाली बीमा कंपनी पर 8.67 लाख का हर्जाना

पब्लिक ईवी चार्जिंग में तीसरे पायदान पर पहुंचा यूपी 

लखनऊ।  इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में यूपी  आगे बढ़ रहा है।  इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ पब्लिक ईवी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पब्लिक ईवी चार्जिंग में तीसरे पायदान पर पहुंचा यूपी 

सिविल अस्पताल की स्ट्रोक यूनिट में स्वास्थ हुई महिला

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,सिविल चिकित्सालय में हाल ही में शुरुआत की गई स्ट्रोक उपचार सुविधा के माध्यम से तीव्र...
उत्तर प्रदेश 