जौनपुर में सस्ते सोने का झांसा देकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने तीन लाख रुपये और वारदात में प्रयुक्त वाहन किया बरामद, लूट के पैसे से खरीदी थी फॉर्च्यूनर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में जलालपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सस्ते दाम पर सोना उपलब्ध कराने का झांसा देकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इजरी मोड़ के पास से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के तीन लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। आरोपितों ने करीब एक माह पहले लूट के रुपये से फार्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी।

बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि शकरमंडी निवासी आकाश सेठ ने जलालपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजय सिंह उर्फ पिंटू समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कस्टम से चोरी का सोना सस्ते दाम पर बेचने का लालच देते थे। सौदा तय होने के बाद जब संबंधित व्यक्ति पैसे लेकर उनके बताए स्थान पर पहुंचता था तो आरोपित पुलिस का डर दिखाकर उससे रुपये छीन लेते थे और मारपीट कर भगा देते थे।पुलिस के अनुसार गिरोह का मुख्य सदस्य अजय सिंह उर्फ पिंटू निवासी इजरी, थाना जलालपुर है। उसके खिलाफ जौनपुर और वाराणसी समेत कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ये खबर भी पढ़े : बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

पूछताछ में उसने पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देने और जेल जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने इसी आपराधिक गतिविधि से संपत्ति अर्जित की है। इसके अलावा गिरफ्तार आराेपिताें में शुभम सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी इजरी थाना जलालपुर, इन्द्रजीत सराेज पुत्र रामलाल सराेज निवासी निहालापुर थाना केराकत हैं।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से तीन लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त फार्च्यूनर वाहन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक वाहन करीब एक माह पहले लूट के रुपये से खरीदा गया था। अन्य आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े लोगों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के संरक्षण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा ने किया निषाद समाज का अपमान: अजय 

जयंत 30 को लखनऊ में करेंगे प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान 

लखनऊ। एनडीए के सहयोगी रालोद के मुखिया जयंत चौधरी 30 अगस्त को लखनऊ आ रहे हैं। यहां पर इंद्रागांधी प्रतिष्ठान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जयंत 30 को लखनऊ में करेंगे प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान 

प्रीमियम लेकर दावा नकारना वाली बीमा कंपनी पर 8.67 लाख का हर्जाना

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की रिट याचिका खारिज जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा है कि बीमा...
राजस्थान 
प्रीमियम लेकर दावा नकारना वाली बीमा कंपनी पर 8.67 लाख का हर्जाना

पब्लिक ईवी चार्जिंग में तीसरे पायदान पर पहुंचा यूपी 

लखनऊ।  इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में यूपी  आगे बढ़ रहा है।  इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ पब्लिक ईवी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पब्लिक ईवी चार्जिंग में तीसरे पायदान पर पहुंचा यूपी 

सिविल अस्पताल की स्ट्रोक यूनिट में स्वास्थ हुई महिला

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,सिविल चिकित्सालय में हाल ही में शुरुआत की गई स्ट्रोक उपचार सुविधा के माध्यम से तीव्र...
उत्तर प्रदेश 