किसान पथ पर ट्रक-पिकअप में भीषण टक्कर
सड़क पर लगा भीषण जाम
लखनऊ। किसान पथ पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप बुरी तरह पिचक गई और चालक का शव केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गैस कटर से केबिन काटकर शव को बाहर निकाला गया है। हादसे की खबर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इससे सड़क पर जाम लग गया।
मृतक की पहचान हरदोई के सदरपुर बिलग्राम के रहने वाले 55 वर्षीय रमेश चंद्र राठौर के रूप में हुई है। वह पिकअप पर मिनरल वाटर बोतलें लोड कर डिलीवरी देने जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे माती अंडरपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोल और पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद गैस कटर से पिकअप का केबिन काटकर कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर-टू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने वाहन मालिक और परिजनों को सूचना दी है। क्रेन की मदद से वाहनों का मलबा सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
