अलीगंज अग्निकांड: इमारत की सफाई करने पहुंची नगर निगम की टीम, जल मलबे को हटाया

एलडीए ने सील किये दस कोचिंग संस्थान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बिल्डिंग के अंदर जला मलबा हटा रही नगर निगम

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई में दोपहर तक शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित 10 अवैध कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया। वहीं, दोपहर बाद नगर निगम की टीम अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग को साफ करने पहुंची है। टीम बिल्डिंग के अंदर से जल चुके मलबे को हटाने का काम कर रही है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान के तहत कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम, डांस स्टूडियो, प्ले ग्रुप स्कूल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की जांच लगातार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन भवनों में मानकों का उल्लंघन मिलेगा, वहां बिना किसी ढिलाई के सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अभियान के दूसरे दिन शहरभर में 71 प्रतिष्ठानों को सील किया गया था, जबकि 83 भवन मालिकों और संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। 

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई ये खबर भी पढ़े : ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

उधर, अलीगंज में जिस इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था, वहां शनिवार को नगर निगम की टीम मलबा हटाने और भवन की सफाई के लिए पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बनाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के बाद पूरी इमारत की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा ये खबर भी पढ़े : गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जुलाई का महीना आखिरी मौका साबित हो सकता...
राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

नई दिल्ली। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आत्मीय...
राष्ट्रीय 
परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ। शनिवार पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर 5...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले