मेरठ में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या , आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: पुलिस जांच में सामने आया कि गुलफ़्शां सोनू को उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो दिखाकर लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और पैसे की मांग कर रही थी. पैसे न देने पर वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी जा रही थी. इसी से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया.

पुलिस के अनुसार, सोनू ने प्रेम का हवाला देकर गुलफ़्शां को खेत में बुलाया और धारदार हथियार ‘बलकटी’ से उसके सिर, चेहरे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब 10 वार कर हत्या कर दी.

लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, कई घंटों तक चला राहत एवं बचाव कार्य ये खबर भी पढ़े : लखनऊ के चिनहट स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, कई घंटों तक चला राहत एवं बचाव कार्य

शनिवार सुबह ग्रामीणों को गांव के रमेश के गेहूं के खाली खेत में महिला का शव पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव की पहचान गुलफ़्शां के रूप में हुई. घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर हत्या में इस्तेमाल की गई बलकटी भी बरामद हुई.

मीरजापुर में निजी अस्पताल के पास मिला सरकारी दवाइयों का ढेर, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर में निजी अस्पताल के पास मिला सरकारी दवाइयों का ढेर, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

क्राइम सीन देखकर पुलिस ने बताया कि गुलफ़्शां ने बचने की काफी कोशिश की होगी. हमले के दौरान उसने अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे उसकी एक उंगली कटकर अलग हो गई. करीब 100 मीटर के इलाके में खून फैला मिला. गुलफ़्शां के पिता शाहिद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी और आरोपी तक पहुंच गई.

कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की हुई शुरुआत  ये खबर भी पढ़े : कैंसर संस्थान एक ऐतिहासिक मानवीय पहल की हुई शुरुआत

जांच में सामने आया कि गुलफ़्शां और उसके पति मोनू ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था. यह गुलफ़्शां की दूसरी और मोनू की चौथी शादी थी. पति की मौत के बाद गुलफ़्शां दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी.

मोनू दूध डेयरी का काम करता था. शुक्रवार को गुलफ़्शां बच्चों की किताब खरीदने के लिए घर से परीक्षितगढ़ के लिए निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी. अगले दिन उसका शव मिला.

जांच में पता चला कि मोनू और सोनू की पत्नी के बीच भी नजदीकी संबंध थे. बताया गया कि मोनू ने सोनू की पत्नी का नहाते समय वीडियो बना लिया था. यही वीडियो बाद में पूरे विवाद और ब्लैकमेलिंग की वजह बना.

पुलिस के मुताबिक, गुलफ़्शां इस वीडियो के जरिए सोनू से पैसे मांग रही थी और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी. इसी खुन्नस में सोनू ने हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया.

सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी अपने घर लौट गया था, लेकिन जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया. अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

किसे नहीं करनी चाहिए इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान :वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग फिटनेस लोगों का पसंदीदा तरीका बनता जा रहा है। हालांकि...
लाइफस्टाइल 
किसे नहीं करनी चाहिए इंटरमिटेंट फास्टिंग

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय महिला टीम

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला :ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स एक ऐतिहसिक...
खेल 
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय महिला टीम

अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', भारत ने पड़ोसी मुल्क को दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में शनिवार शाम को कुछ आतंकवादी सिंध रेंजर्स के मुख्यालय के अंदर घुस गए। इस...
राष्ट्रीय 
अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', भारत ने पड़ोसी मुल्क को दिया मुंहतोड़ जवाब

फ्रांस में यात्री विमान हादसे का शिकार 11 की मौत 

नैन्सी :फ्रांस के पूर्वी भाग में एक विमान हादसा हो गया। फ्रांस में Nancy के पास स्थित Tomblaine एरिया में...
अंतर्राष्ट्रीय 
फ्रांस में यात्री विमान हादसे का शिकार 11 की मौत 

आज का राशिफल 29 जून 2026 :आज का दिन विशेष रूप से भाग्यशाली और लाभदायक हैं

  मेष रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हालांकि, फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 29 जून 2026 :आज का दिन विशेष रूप से भाग्यशाली और लाभदायक हैं

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक