बिजली की बदहाली पर किसानों का फूटा गुस्सा, समेसी पावर हाउस घेरा

रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति, जर्जर तार बदलने और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी दूर कराने की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

मोहनलालगंज,लखनऊ। नगराम क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मोर्चा खोल दिया है। रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति न होने, जर्जर विद्युत तारों को न बदले जाने, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी और नए कनेक्शन व मीटर लगाने के नाम पर अधिक वसूली की शिकायतों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री गणेश शंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा और तहसील अध्यक्ष रामानंद रावत के नेतृत्व में किसान नेताओं ने समेसी पावर हाउस का घेराव कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

इस दौरान किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांवों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों की फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने गांवों में समय से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही नलकूपों के लिए स्पष्ट रोस्टर और समय-सारणी जारी करने की मांग की। 

नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ ये खबर भी पढ़े : नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

धरने के दौरान किसानों ने क्षेत्र में कई स्थानों पर जर्जर हो चुके विद्युत तारों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि पुराने तारों के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है, इसलिए उन्हें तत्काल बदलकर नए तार लगाए जाएं। किसानों ने नए बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने के नाम पर ग्रामीणों से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली किए जाने की शिकायतों की जांच कराने की भी मांग की। वहीं स्मार्ट मीटरों को लेकर किसानों ने आरोप लगाया कि गलत रीडिंग के चलते उपभोक्ताओं के अधिक बिजली बिल आ रहे हैं और शिकायतों के बावजूद उनका समाधान नहीं हो रहा है। 

यूनियन ने सभी स्मार्ट मीटरों की जांच कराकर गलत रीडिंग और बिलों को दुरुस्त कराने की मांग की। धरने में हसवा मोड़-नगराम मार्ग पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई पुलिया का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने पुलिया का मौके पर निरीक्षण कराने तथा निर्माण में कमी मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की। तहसील अध्यक्ष रामानंद रावत ने कहा कि क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान यूनियन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी। धरने में प्रदेश महामंत्री गणेश शंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा, जिलामहासचिव आशीष यादव, एसीसीआर संगठन मंत्री अतुल चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष शिवम कश्यप समेत सैकड़ों पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान