नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ

ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट, राशन व 11 बच्चियों को वस्त्र किए वितरित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच  उस समय भावुक माहौल बन गया, जब ईश वेल्फेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के  संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम द्वारा वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुँचकर फल, चॉकलेट और आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया ।इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और परिजनों को भी सहयोग व अपनत्व का भरोसा मिला।

संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटार  सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।  इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती वीना बबोत जी के द्वारा तैयार किये गये  11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

केजीएमयू के कर्मचारियों में खुशी की लहर   ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू के कर्मचारियों में खुशी की लहर  

20sep123456

ईश वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक एवं उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुँचती रहे और उनके चेहरों पर मुस्कान आती रहे।
इस अवसर पर श्री अजहर जमाल जी द्वारा अपने मधुर धुनों से बच्चों को खूब हंसाया और बच्चों ने खूब एंजॉय किया।
 
उल्लेखनीय है कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुँचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है।

कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा,  संजय वर्मा, अजय वर्मा,जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।बच्चों द्वारा बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान