बिजली विभाग ने की कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी
लखनऊ। राजधानी में भीष्ण ठंड के बीच लोग सुबह निकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहें है। तो वहीं दूसरी ओर पावर कारपोरेशन का सम्पूर्ण मध्य सर्किल बिजली की चोरो के खिलाफ सिकंजा कस दिया है। शनिवार को सुबह कई विभिन्न उपखंडो के अंर्तगत अधिक लाइन लॉस वाले फीडरो पर सघन अभियान चलाया गया। जिसमे ठाकुरगंज, मोहनीपुरवा, सुररस्या, मंजिल एरिया, महताबबाग, बालाघट ,चौपटिया आदि इलाकों में चेकिंग चल रहा हैं जिसका नेतृत्व आपने आपने उपखण्ड के उपखण्ड अधिकारी कर रहे हैं।
यह जानकारी सेन्ट्रल जोन के अधीक्षन अभियंता रमेश चंद पांडेय ने दी हैं। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया की ठंड का प्रकोप बढ़ते ही बिजली चोरी बड़ी हैं सिस्टम पर अत्यधिक लोड बाद रहा हैं लिहाजा कॉम्बिग करना पढ़ रहा हैं। खबर लिखें जाने तक कितने लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए इस बात की पुस्टि नहीं हो पायी हैं।

विद्युत वितरण खंड चौक मे अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमन वासुमित्रा चौक के नेतृत्व में विजिलेंस एवं विभागीय टीम द्वारा मॉर्निंग रेड किया गया। जिसके अंतर्गत 33 /11 केवीं मेहताब बाग विद्युत उपकेंद्र पर हाईलाइन लाइनलॉस फीडर मोहनी पुरवा दो पर मॉर्निंग रेड किया गया, जिसके दौरान लगभग 40 संयोजन का निरीक्षण किया गया। जिसमें 12 संयोजनों पर लगभग 30 KW कि विद्युत चोरी पाई गई।
विद्युत चोरी करने वाली टीम द्वारा मौके पर संयोजन का विच्छेदन भी कराया गया,अभियुक्तों के खिलाफ विद्युत प्रदाय संघिता की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई किया जा रहा है ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
