तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जन सामान्य की समस्याएं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अम्बेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, उप जिलाधिकारी टांडा एवं क्षेत्राधिकारी टांडा सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आज तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को एक–एक करके सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शेष 20 शिकायतों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कौशाम्बी : यमुना में डूबकर तीन बच्चों की माैत, हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान ये खबर भी पढ़े : कौशाम्बी : यमुना में डूबकर तीन बच्चों की माैत, हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान

जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, स्वास्थ्य, नगर निकाय, चकबंदी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसीलों में भी उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन सामान्य की समस्याओं को सुना गया। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील अकबरपुर में कुल 105 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारित किया गया। इसी प्रकार तहसील जलालपुर में कुल प्राप्त 80 में से 05, भीटी में 60 में से 06 तथा आलापुर में 59 में से 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को बिलासपुर और रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
सीएम साय आज बिलासपुर-रायपुर में तीजा-पोरा तिहार में होंगे शामिल

जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। जमीन से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में फांसीदेवा के प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता और सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
जमीन हड़पने के आरोप में TMC नेता काजल घोष गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का असर अब पश्चिमी हिस्से में भी दिखाई देने लगा है। पूर्वी जिलों में बारिश...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच सुरंगों और पुलों से गुजरने वाली कालका-शिमला हेरिटेज रेललाइन को पर्यटन के बड़े...
राज्य  हिमाचल 
कालका-शिमला रेललाइन का होगा डिजिटल प्रचार

मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

झाड़ग्राम। जिले के लालगढ़ क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान किसान इन दिनों अनोखे तरीके से अपनी फसल की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
मशाल और ढोल बजाकर फसल की रखवाली कर रहे किसान

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य स्थिति में है। बीते 24 घंटे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में यमुना-गंगा का जलस्तर स्थिर, सभी बांध सुरक्षित

पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय रहने के कारण रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पश्चिम बंगाल में आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

फ़िरोज़ाबाद । थाना उत्तर पर तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा ने सभी पुलिस कर्मियों का सीना...
उत्तर प्रदेश 
रास्ते मे पड़ा मोबाइल व उसमे रखा सोने का सिक्का लौटाकर पुलिस कर्मी ने दिया ईमानदारी का परिचय

शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ पर डबल डेकर बस में लगी आग, मचा हड़कंप