महानिदेशक ने यूपी नौसेना इकाई एनसीसी का किया भ्रमण
विक्रम कुमार ने एनसीसी प्रशिक्षण की परखी हकीकत
- कैडेटों ने पेश किया गार्ड ऑफ ऑनर
लखनऊ। राजधानी में एनसीसी प्रशिक्षण को परखने के लिए एडीजी ने भ्रमण किया। बुधवार को महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार ने प्रशिक्षण का मूल्यांकन करने के लिए 3 यूपी नौसेना इकाई एनसीसी का दौरा किया। वहीं एडीजी का स्वागत एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर और नौसेना इकाई के कमांडिंग ऑफिसर ने किया। साथ ही कैडेटों ने एडीजी के लिए शानदार गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।
इसके पश्चात गोमती रिवर फ्रंट पर प्रशिक्षण गतिविधियों, नाविक कौशल, जल कौशल प्रदर्शन पर जानकारी दी गई। एडीजी ने प्रशिक्षण वर्ष में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए योग्य कैडेटों को पुरस्कृत किया। जिसमें लीडिंग कैडेट दिव्या वशिष्ठ, कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर सत्यम कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डीजी एनसीसी प्रशंसा बैज से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अग्रणी कैडेट अमन सिंह को भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र पहरेदार पर विदेशी तैनाती के सफल समापन के लिए एक विशेष पुरस्कार दिया गया।
मेजर जनरल विक्रम कुमार ने 14 संस्थानों में कैडेटों के नौसेना प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए इकाई द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने क्षेत्रीय प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव व्यक्त किये। एडीजी ने कैडेटों से आचरण और अनुशासन के उच्चतम मानक बनाए रखने, सभी प्रशिक्षण, साहसिक गतिविधियों में गहरी रुचि लेने, नेतृत्व कौशल विकसित करने का आग्रह किया।
टिप्पणियां