फर्रुखाबाद में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री को भेजा मांगपत्र
फर्रुखाबाद। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मुकेश राजपूत के ठंडी सड़क स्थित निवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जिस में दवा की ऑनलाइन बिक्री बंद करने की मांग उठाई गई इसके साथ ही आगामी 20 को होने वाले देशव्यापी बंद की अग्रिम सूचना दी।
स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित कर दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि दावाओओं कीऑनलाइन बिक्री के चलते दुकानदारों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा अन्य और भी समस्याएं हैं विभिन्न तरीके से दवा विक्रेताओं को परेशान किया जाता है कभी किसी धारा को लेकर तो कभी किसी जीआरएस को लेकर दवा विक्रेताओं का मानसिक उत्पीड़न किया जाता है जो बंद होना चाहिए।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो आगामी 20 को संगठन के बैनर तले दवा व्यवसाय पूरी तरह से देश स्तर पर बंद रहेगा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष रवि शंकर चौहान मंत्री मनोज मिश्रा रजनीश कटियार, मोहित चौहान,कुनाल मोहित चौहान, प्रशांत शाक्य,सूरज यादव प्रदीप सिंह,अनिल सक्सेना, अनुपम पांडेय,आदि शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
